यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड से तीन की मौत

कालपी, संवाद सहयोगी : तहसील क्षेत्र में ठंड से एक वृद्ध, एक वृद्धा व एक अधेड़ की मौत हो गई। जहां इनके परिजन ठंड से मौत की बात कह रहे हैं, वहीं उपजिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र में ठंड से मौतों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि तहसील क्षेत्र में अभी तक ठंड से किसी की भी मौत नहीं हुई है।
ठंड की वजह से शुक्रवार दोपहर कालपी कालेज में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत गजेन्द्र सिंह (59) की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह गजेन्द्र को अचानक ठंड लगी। इसके बाद उसके परिवार वाले गजेन्द्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन गजेन्द्र ने बाईपास के निकट रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
महेबा संवाद सूत्र के अनुसार हीरापुर में विधवा समसिया (80) व वंशी (70) की ठंड लगने से गुरुवार रात मौत हो गई। समसिया के बेटे जगत नारायण ने बताया कि उनकी मां की गुरुवार दोपहर अचानक सर्दी लगने लगी। इसके बाद रात में मां ने दमतोड़ दिया। वहीं वंशी के बेटे राम आसरे ने बताया कि उसके पिता की गुरुवार को शाम अचानक ठंड लगने से हालत बिगड़ गई और उनकी रात में मौत हो गई। उधर, उपजिलाधिकारी धीरेन्द्र कुमार ने ठंड से किसी की भी मौत से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि गजेन्द्र पहले से ही बीमार चल रहा था। गजेन्द्र की मौत बीमारी से हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हीरापुर में भी दोनों मौतें बीमारी के कारण हुई हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
