विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्दी चरम पर, एक बच्ची की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 16 Jan 2014 01:27 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 16 Jan 2014 01:28 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

उरई, जागरण संवाददाता : बुधवार को भी लोगों को सर्दी से निजात नहीं मिली, बल्कि मुश्किल और ज्यादा बढ़ गई है। बुधवार सुबह पाला गिरने से सर्दी चरम पर थी और हड्डियों में गलन महसूस हो रही थी। वहीं कदौरा क्षेत्र में ओला गिरने से सर्दी तो बढ़ ही गई, किसानों की भी धड़कनें तेज हो गई। बबीना में एक बच्ची की ठंड लगने से मौत हो गई। सड़कों पर यातायात की रफ्तार बेहद धीमी रही।

बुधवार को पूरे दिन ठिठुरन से जनमानस को निजात नहीं मिल सकी। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह कोहरे की वजह से हाइवे पर भी वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। 12 बजे के बाद हल्की धूप तो निकली, लेकिन ठंड से फिर भी निजात नहीं मिल पा रही थी। भयंकर ठंड में प्रशासन के राहत इंतजाम बौने साबित हो रहे हैं। गरीब तबके के लोग भगवान भरोसे सर्दी से जूझ रहे हैं। शरीर पर कई गर्म कपड़े पहन लेने के बावजूद ठिठुरन कम नहीं हो रही थी।

कदौरा संवाद सूत्र के मुताबिक बुधवार सुबह छह बजे के आसपास इलाके में हल्के ओले गिरे। कदौरा, नाका, पंडौरा समेत आसपास गांवों में खेतों में बर्फ की वजह से खेत सफेद नजर आ रहे थे। फसल को नुकसान पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई। शीतलहर सख्त हो गई। बबीना में बृजकिशोर सैनी की 11 वर्षीय बच्ची की ठंड लगने की वजह से मौत हो गई।

कोहरे से बाइक डिवाइड से भिड़ी

उरई : कोहरे की वजह से नेशनल हाइवे पर दस कदम के आगे कुछ भी दिखायी नहीं दे रहा था। इसके चलते गिरथान के पास एक मोटरसाइकिल डिवाइडर से भिड़ गई। बाइक पर सवार दो युवक रोहित और अंकित निवासी मोंठ गंभीर रूप से घायल हो गए। एट के आगे एक ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हालांकि उसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर