यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड लगने से वृद्ध की मौत

माधौगढ़, अंप्र. : भयंकर सर्दी गरीबों के लिए आफत साबित हो रही है। शुक्रवार को भयंकर सर्दी होने की वजह से एक वृद्ध की मौत हो गई। उप जिलाधिकारी ने ठंड से वृद्ध की मौत नहीं होने की बात कही है।
तहसील क्षेत्र में सर्दी से शुक्रवार को ग्राम जमरेही सानी में भैंस को चारा डालने गए सत्तर वर्षीय वृद्ध परशुराम को ठंड लग गई। वह जमीन पर गिर गया। घर वाले उसे उठा कर अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही परशुराम ने दम तोड़ दिया। परशुराम के परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार को अचानक उसके पिता को ठंड लगी और मौत हो गई। उपजिलाधिकारी एसपी अग्रवाल ने ठंड से परशुराम की मौत से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी वह मामले की जांच लेखपाल को भेज कर कराएंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
