यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड से वृद्धा की मौत

माधौगढ़, अंप्र. : बारिश और शीतलहर की वजह से बढ़ी ठंड की चपेट में आकर मंगलवार दोपहर एक वृद्धा की मौत हो गई। हालांकि उप जिलाधिकारी ने ठंड से तहसील क्षेत्र में किसी की मौत न होने की बात कही है।
तहसील क्षेत्र के गांव उदौतपुरा निवासी विधवा राम देवी 65 पत्नी स्वर्गीय तुलई की मंगलवार दोपहर ठंड लगने से मौत हो गई। मृतका के पुत्र श्याम सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उसकी मां ने खाना खाया और उसके बाद अचानक तबीयत खराब हो गई। इस पर वह मां को इलाज के लिए ले जाने की तैयारी करने लगा, लेकिन दोपहर 4 बजे उसकी ठंड लगने से मौत हो गई। श्याम सिंह का आरोप है कि उसकी मां की मौत ठंड लगने से हुई। उधर, उप जिलाधिकारी एसपी अग्रवाल का कहना है कि तहसील क्षेत्र में किसी की भी अभी तक ठंड से मौत नहीं हुई है। फिर भी वह इस मामले की जांच कराएंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
