विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बालामऊ रेलवे स्टेशन पर ठंड से वृद्धा की मौत

By Edited By:
Published: Mon, 03 Feb 2014 06:24 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

कछौना, संवाद सूत्र : बालामऊ रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात वृद्धा की ठंड से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को प्लेटफार्म संख्या तीन पर सुबह अज्ञात महिला (75) का शव पड़ा पाया गया। वृद्धा के पास एक कमंडल व गिलास तथा झोले में लाई व एक कंबल पाया गया। मृतका सफेद छोटी कमीज पहने थी और खुले आसमान में पड़ी मिली। कंबल अलग पड़ा था। जीआरपी इंचार्ज ओम प्रकाश ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। समझा जा रहा है कि महिला रात में किसी ट्रेन से आई होगी और ठंड से मौत हो गई। यह भी बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चल सकेगा। अब तक स्टेशन पर ठंड से दो की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर