यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नारी के सम्मान में लखनऊ के लिए रवाना होगी भाजपा
जागरण संवाददाता, हापुड़ : भाजपा की बैठक मंगलवार को पूर्व पालिका चेयरमैन सरोज ¨सह के निवास पर हुई। जिस

जागरण संवाददाता, हापुड़ : भाजपा की बैठक मंगलवार को पूर्व पालिका चेयरमैन सरोज ¨सह के निवास पर हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक पाल ने की। जिलाध्यक्ष अशोक पाल ने कहा कि नारी के सम्मान में, भाजपा मैदान में ये नारा पार्टी ने दिया है। उन्होंने कहा कि बसपा ने भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर की पत्नी, पुत्री के लिए जो अपशब्द कहे हैं। उससे भाजपा में गहरा रोष व्याप्त है। भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। जिसके लिए 28 जुलाई को भाजपा महिला मोर्चा लखनऊ में आंदोलन करने जा रही है, जिला महामंत्री प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि 28 जुलाई को लखनऊ में होने वाली महिला मोर्चा की विशाल रैली में जनपद से भी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता रवाना होंगी। इसलिए कार्यकर्ता एक हो जाए और अपनी ताकत दिखाए। जिला मंत्री प्रवीन सेठी ने बताया कि बुधवार को आर्य समाज मंदिर से बसों व कारों के द्वारा कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम का संयोजक पूर्व चेयरमैन सरोज ¨सह को बनाया गया है। बैठक में नगर अध्यक्ष मूलचंद त्यागी, पूर्व विधायक जयप्रकाश, पवन चौधरी, नितिन पराशर, प्रवीन ¨सहल, सचला वर्मा, कविता बाना, पूनम ¨सहल, मनोरमा रघुवंशी, एसपी ¨सह, गायत्री शर्मा और प्रवीन सेठी उपस्थित रहे।
