विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अन्ना टीम ने भूमि अधिग्रहण बिल की प्रति जलाई

By Edited By:
Published: Sun, 22 Feb 2015 11:39 PM (IST)

पिलखुवा : रविवार को गांधी कालोनी में भूमि अधिग्रहण बिल व तेजी से बढ़ रहे भ्रष्टाचार को लेकर अन्ना ट

News Article Hero Image

पिलखुवा : रविवार को गांधी कालोनी में भूमि अधिग्रहण बिल व तेजी से बढ़ रहे भ्रष्टाचार को लेकर अन्ना टीम के सदस्यों ने एक बैठक का आयोजन किया। जिसके बाद उन्होंने मौके पर ही भूमि अधिग्रहण के बिल की प्रति को जलाकर अपना रोष व्यक्त करते हुए इसे समाप्त करने की मांग की। बैठक में सोमवार से दिल्ली में हो रहे अन्ना आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय भी लिया गया।

बैठक में अन्ना टीम के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी चंद्रमोहन चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार के चेहरे बदल गये है। लेकिन सरकार वही है और इस समय भ्रष्टाचार से लिप्त पिछली सरकार की तरह ही यह सरकार कार्य कर रही है। भूमि अधिग्रहण बिल से देश के किसानों का शोषण करने का प्रयास किया जा रहा है। अन्ना टीम इसे किसी भी कीमत पर लागू नही होने देगी। इस बिल के विरोध में समाज सेवी अन्ना दिल्ली में सरकार के खिलाफ मुहिम चलाने जा रहे है। जिसमें प्रदेश के लोगो का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा। दीपक गर्ग ने कहा कि देश का अन्न दाता आज भुखमरी की कगार पर है। आज तक देश में कोई भी कृषि नीति नही बनी है। लेकिन सरकार नीति बनाकर किसानों का शोषण करने का प्रयास करने की नाकाम कोशिश कर रही है। बैठक के बाद अन्ना टीम के सदस्यों ने भूमि अधिग्रहण बिल की प्रति को जलाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

इस अवसर पर इमरान, विनोद सैनी, मंगू सिंह राणा, युधिष्ठिर सिंह सिसौदिया तथा ऋषिपाल सैनी उपस्थित थे।