विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब रेलवे स्टेशन पर ट्रैक दिखेंगे स्वच्छ

By Edited By:
Published: Wed, 21 Jan 2015 10:18 PM (IST)

दानिश, हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के गुजरने के बाद ट्रैक पर गंदगी का अंबार लग जाता है। यह गंदगी

News Article Hero Image

दानिश, हापुड़

रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के गुजरने के बाद ट्रैक पर गंदगी का अंबार लग जाता है। यह गंदगी अच्छे खासे स्टेशन का रुतबा बिगाड़ देती है, लेकिन अब मॉडल स्टेशन पर सुधार के आसार दिखाई देने लगे हैं। रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन के बीच ट्रैक को पक्का करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे गंदगी दूर होने से स्टेशन पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त दिखेगी, जबकि सुरक्षा व्यवस्था बरकरार रखने को लेकर रेलवे परिसर की बेरीकेडिंग को लेकर भी उच्च अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है।

रेलवे स्टेशन की स्थिति

रेलवे स्टेशन पर पांच प्लेटफार्म के नौ ट्रैक से प्रतिदिन 100 से अधिक एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन गुजरती हैं। इससे प्रतिदिन करीब 40 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। इसके चलते यहां ट्रैकों पर गंदगी जमा हो जाती है। ऐसे में सफाई में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जबकि दौरे पर आने वाले उच्च अधिकारी सफाई व्यवस्था में खामियां मिलने पर स्थानीय अधिकारियों को लताड़ लगाते हैं।

अब होगी सफाई व्यवस्था दुरुस्त

मॉडल रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर शुरू में प्लेटफार्म नंबर एक व दो के बीच रेलवे लाइन को पक्का करने का कार्य शुरू हो जाएगा। एक माह के अंदर रेलवे दोनों प्लेटफार्म के बीच रेलवे ट्रैकों को सीमेंट लगाकर पक्का कर दिया जाएगा। इसके बाद सबमर्सिबल की मदद से हर ट्रेन जाने के बाद ट्रैक को साफ किया जाएगा, जबकि उसके बाद अन्य प्लेटफार्मो के ट्रैकों पर भी कार्य शुरू होगा।

रेलवे परिसर की होगी बेरीकेडिंग

रेलवे स्टेशन पर अभी तक यात्री या अन्य लोग स्टेशन परिसर में ही वाहन खड़ा कर चले जाते हैं। इसके चलते सुरक्षा व्यवस्था में भी सेंध लगने की आशंका रहती है, लेकिन स्थानीय रेलवे प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए बेरीकेडिंग के लिए पत्र लिखा है। इसके चलते मुख्य द्वार तक केवल वीआइपी वाहन ही पहुंच सकेंगे। इस पूरी व्यवस्था के लिए एक नक्शा बनाकर रेलवे के उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।

अधिकारी कहिन..

स्टेशन अधीक्षक एलके शर्मा का कहना है कि ट्रैक को पक्का करने का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा, जबकि बेरीकेडिंग के लिए भी उच्च अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।