विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेठ ने महिला को पीटा

By JagranEdited By:
Published: Wed, 20 Sep 2017 03:01 AM (GMT+05:30)

¨बवार : मंगलवार सुबह हैंडपंप से पानी भरने गई एक महिला की पिता-पुत्र ने अपने दो साथियों के

जेठ ने महिला को पीटा
जेठ ने महिला को पीटा

¨बवार : मंगलवार सुबह हैंडपंप से पानी भरने गई एक महिला की पिता-पुत्र ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। महिला ने चारों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

थाना क्षेत्र के खड़ेही गांव निवासी शीला देवी पत्नी रमेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि उसका पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। मंगलवार सुबह वह घर के पास लगे हैंडपंप में पानी भरने गई थी। हैंडपंप में जेठ मोहनलाल स्नान कर रहा था। तभी जेठ ने उसको पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। शोर सुन कर उसका लड़का भोला व साथी रामबाबू, राजाभैया भी अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर मौके पर पहुंच गए। चारों ने मिल कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। शोर सुन कर महिला की पुत्री रानी व ममता बीच बचाव करने आ गई। हमलावरों ने उन दोनों को भी पीट दिया। ग्रामीणों ने हमलावरों के चंगुल से उनको बचाया। महिला ने चारों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।