विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

60 फीट गहरे कुएं में गिरे बहू-जेठ, जेठ की मौत

By JagranEdited By:
Published: Fri, 29 Sep 2017 03:00 AM (IST)

संवाद सहयोगी, राठ : थाना मझगवां के जराखर गांव में रुपये को लेकर पति से हुए विवाद में पत्नी

60 फीट गहरे कुएं में गिरे बहू-जेठ, जेठ की मौत
60 फीट गहरे कुएं में गिरे बहू-जेठ, जेठ की मौत

संवाद सहयोगी, राठ : थाना मझगवां के जराखर गांव में रुपये को लेकर पति से हुए विवाद में पत्नी कुएं में जा गिरी। उसे बचाने को आया महिला का जेठ भी कुएं में गिर गया। शोर सुनकर परिजनों ने दोनों को कुएं से निकालकर आनन फानन सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने जेठ को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर हालत होने पर महिला को झांसी रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना मझगवां के जराखर गांव निवासी जुगल किशोर अहिरवार फसल बेंचकर घर पर रुपये लाया था। उन रुपयों को लेकर 30 वर्षीय पत्नी सुनीता से विवाद हो गया। गुरुवार सुबह तकरीबन 8 बजे विवाद होने पर तैश में आई सुनीता पास ही बने कुएं में कूद जाने की बात पति से कहते हुए निकल गई। इधर पत्नी सुनीता की बात सुनते ही जुगल किशोर ने अपने बड़े भाई रामकुमार पुत्र सीताराम अहिरवार को बचाने के लिए उसके पीछे भेज दिया। कुएं के पास पहुंचते ही जैसे ही सुनीता ने छलांग लगाने का प्रयास किया तभी रामकुमार ने उसका हाथ पकड़ लिया। लेकिन संतुलन बिगड़ने पर दोनों कुएं में गिर गए। शोर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। हो-हल्ला होने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को कुएं से बाहर निकाला और आनन फानन सरकारी अस्पताल ले आए। यहां डाक्टर ने जेठ रामकुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल हुई सुनीता को झांसी रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।

त्योहार मनाने आया था घर

उसे क्या पता था, कि छोटे भाई की जिस पत्नी को बचाने जा रहा है उसी के साथ कुएं में गिरकर जान चली जाएगी। मृतक रामकुमार दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। वह कुछ दिनों पहले ही त्योहार मनाने के लिए घर वापस लौट आया था। घर में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी राम सखी व पुत्र मुकेश, बृजेश व पुत्रियां रेनू व प्रियंका है। जिनका रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। मृतक के छोटे भाई रामरतन ने बताया कि पिता के नाम तीन बीघा कृषि योग्य भूमि है जिस पर एक एक भाई खेती कर परिवार का भरण पोषण करते है। उसने बताया कि बड़े भाई तो दिल्ली में रहकर परिवार का भरण पोषण करते हैं और मंझला भाई जुगल किशोर शराब पीने का आदी है जो कुछ रुपए मिलते वह शराब में उड़ा देता है। इसी बात को लेकर आए दिन झगड़ा होता है। पिछले दिनों फसल बेंची थी उसके रुपए भाभी सुनीता मांग रही थी। इसी का विवाद हो गया था। वह गुस्से से तिलमिलाई और खलिहान की ओर दौड़कर भागी और जगत ¨सह के खेत में बने कुएं में छलांग लगाने पहुंच गई। बड़े भाई रामकुमार को जानकारी हुई तो वह उसे बचाने उसके पीछे भागे लेकिन खुद ही 60 फुट गहरे कुएं में गिर गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।