विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आफत' की बारिश, चार और मौत

By Edited By:
Published: Sat, 18 Jan 2014 01:07 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 18 Jan 2014 01:09 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

हमीरपुर, जागरण संवाददाता : शुक्रवार को सर्दी के साथ आसमान से बारिश आफत बनकर गिरी। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। शीतलहर से ठिठुरन तो बढ़ी ही वहीं घर से बाहर निकले लोग भीग गए। ऐसे में जिन स्थानों पर अलाव जल रहे थे, वह भी ठंडे हो गए। बारिश से फसलों को नफा और नुकसान दोनों की उम्मीद है। सुमेरपुर, मुस्करा और कुरारा में आज सर्दी लगने से एक-एक व्यक्ति की और मौत हो गई। वहीं ललपुरा थाना क्षेत्र में एक किशोरी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

शुक्रवार को अचानक मौसम में आई तब्दीली से सर्दी और बढ़ गई। सुमेरपुर के चांदथोक निवासी सुरेन्द्र (50) रात को खाना खाकर सोया तो फिर नहीं उठा। सुबह परिजनों को उसकी मौत की जानकारी हो सकी। कुरारा क्षेत्र के पतारा गांव में स्वामी गुप्ता (50) की सर्दी लगने से मौत हो गई। वहीं मुस्करा थानाक्षेत्र के खड़ेही गांव में 50 वर्षीय बालेंद्र की भी ठंड लगने से मौत हो गई। उधर ललपुरा थाना क्षेत्र के रूरीपारा गांव में दोपहर को काजल पुत्री अरविंद अपने घर में खाना खा रही थी, वह पानी पीने के लिए जैसे ही आंगन में आई कि आकाशीय बिजली की चपेट में आकर वहीं गिर पड़ी और उसका सीना झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सर्दी का कहर शुक्रवार को और बढ़ गया। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो ही बर्फबारी से वैसे भी गलन थी, ऐसे में सुबह से आसमान पर छाए बादलों ने दोपहर बाद झमाझम बारिश कर इसमें बढ़ोत्तरी कर दी। तेज सर्द हवाओं के साथ लगातार हो रही बारिश ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। पूरा दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। जगह-जगह लोग अलाव ताप कर ठंड से बचने की कोशिश करते नजर आए। वहीं जिनको जरूरी काम था, वही अपने घर से बाहर निकाले नहीं तो लोग अपने-अपने घरों में ही दुबके रहे।

फसलों के लिए नफे के साथ नुकसान की आशंका

भीषण सर्दी के बीच शुरू हुई बारिश ने वैसे तो ठंड काफी बढ़ा दी पर किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए तो लाभदायक है लेकिन जिन फसलों में फूल आने की शुरुआत हो चुकी है उनके लिए नुकसान हो सकता है। किसानों का मानना है कि कोहरे से भी सरसों, चना, मसूर आदि फूल वाली फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। अब इस बारिश से तो और भी मुसीबत आ जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर