यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड लगने से दो लोगों की मौत

मौदहा, अंप्र: बीते एक सप्ताह से पड़ रहे कोहरे और शीतलहरी से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सर्दी लगने के कारण बीती शाम दो लोगों की मौत हो गई।
कोतवाली मौदहा अंतर्गत ग्राम कम्हरिया निवासी जुम्मा (42) अपने खेत पर से काम करके वापस घर लौटा था। घर पहुंचते ही वह अचानक सर्दी लगने के कारण कंपकपाने लगा और गिर पड़ा। परिजन इलाज के लिए उसको मौदहा ला रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना मवईया ग्राम की है। गांव का निवासी रामप्रकाश (45) को सर्दी लग गई थी, उसने इलाज भी कराया लेकिन फायदा नहीं हुआ। उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे कस्बा मौदहा लेकर पहुंचे। यहां लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। डाक्टर ने बताया कि रामप्रकाश को ठंड लग गई थी, इसलिए उसकी मौत हो गई। बीते एक सप्ताह से पड़ रही भीषण शीतलहर की चपेट में आकर कोतवाली क्षेत्र में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। इससे मौदहा कस्बा के मुहल्ला कजियाना निवासी दिलशाद को भी ठंड लग गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार विजय बहादुर निवासी गांव फत्तेपुर की भी सर्दी की चपेट में आने से मौत हो गई थी। व्यापारियों ने प्रशासन से अलाव जलवाने के साथ गरीबों में कंबल वितरण करवाने की मांग की है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
