विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेलवे कराएगा श्रीलंका में 'श्रीरामायण यात्रा'

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Tue, 01 Aug 2017 02:40 PM (IST)

टूर पैकेज के तहत दो व्यक्ति को एक साथ ठहरने पर 50500 रुपये प्रति व्यक्ति तथा तीन व्यक्ति को एक ...और पढ़ें

रेलवे कराएगा श्रीलंका में 'श्रीरामायण यात्रा'
रेलवे कराएगा श्रीलंका में 'श्रीरामायण यात्रा'

गोरखपुर (जागरण संवाददाता)। श्रीलंका में राम, सीता और हनुमान आदि मंदिरों का प्रत्यक्ष दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। इसके लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कापरेरेशन (आइआरसीटीसी) ने 'श्रीरामायण यात्रा' नाम से टूर पैकेज तैयार किया है। छह से 12 सितंबर तक का यह पैकेज छह दिन और पांच रात का होगा। दूसरा पैकेज 20 से 25 सितंबर तक चलेगा।

पैकेज में हवाई यात्र के साथ नाश्ता, भोजन और ठहरने की भी व्यवस्था रहेगी। बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर लखनऊ स्थित आइआरसीटीसी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर भी टिकट बुक कर सकते हैं।

आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव के अनुसार टूर पैकेज के तहत श्रीलंका स्थित मुनेश्वरम मंदिर, पंजमुगा अंजनेयर हनुमान मंदिर, केलनिया विभीषण मंदिर, हनुमान मंदिर, गायत्री पदम, सीता अम्मा मंदिर, अशोक वाटिका, दिवरुंपोला सीता अग्नि परीक्षा स्थल एवं पिन्नवाला एलीफेंट शो, स्पाइस गार्डन, रंबोडा वाटर फाल, टी गार्डन, ग्रेगरी लेक, बौद्ध मन्दिर आदि स्थलों तथा कैंडी, न्यूआरा ऐलिया और कोलंबो का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रियों को नई दिल्ली से कोलंबो और कोलंबो से नई दिल्ली तक हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: नवविवाहिताओं को योगी सरकार का तोहफा, 20 हजार रुपये और एक स्मार्टफोन

ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में रहेगी। टूर पैकेज के तहत दो व्यक्ति को एक साथ ठहरने पर 50500 रुपये प्रति व्यक्ति तथा तीन व्यक्ति को एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 48800 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करना पड़ेगा। अगर एक व्यक्ति अकेले रहना चाहता है तो उसे 62700 रुपये खर्च करने होंगे।

यह भी पढ़ें: स्ट्रेचर पर लेटे पिता से बेटों ने कराया संपत्ति का बंटवारा