विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आक्सीजन हादसे पर सियासी सक्रियता के बीच मौतों का सिलसिला और प्रदर्शन

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sat, 12 Aug 2017 06:39 PM (IST)Updated: Sat, 12 Aug 2017 11:49 PM (IST)

गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में मौतों को लेकर हाहाकार मचा है। मामले को दबाने और तूल देने ने ...और पढ़ें

आक्सीजन हादसे पर सियासी सक्रियता के बीच मौतों का सिलसिला और प्रदर्शन
आक्सीजन हादसे पर सियासी सक्रियता के बीच मौतों का सिलसिला और प्रदर्शन

लखनऊ (जेएनएन)। गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में आक्सीजन की कमी से मौतों को लेकर हर तरफ हाहाकार मचा है। इस मामले को दबाने और उभारने की कोशिशों के बीच मौतों का सिलसिला जारी है। आज भी सात लोगों की जान जाने के बाद मरने वालों की संख्या 55 तक पहुंच चुकी है। पूरे प्रकरण को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार सभी राजनीतिक दलों के निशाने पर आ गई है।

यह भी पढ़ें: बीआरडी हास्पिटल में हर सप्ताह आठ से नौ हजार लीटर ऑक्सीजन आपूर्ति

समूचे घटनाक्रम को भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने नरसंहार करार दिया जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने मौतों का कारण गंदगी बताया है। उल्लेखनीय है कि गोरखपुर के अस्पताल में घनघोर लापरवाही के चलते बड़ी संख्या में मौतों का सिससिला जारी है। कांग्रेस ने प्रतिनिधिमंडल ने आज गोरखपुर जाकर मामले की सच्चाई जानी, सपा और बसपा के दल रविवार को पुहंचेंगे। 

यह भी पढ़ें: 48 बच्चों की मौत का भयावह मंजर देख अटकी रहीं सांसें, बहते रहे आंसू

सरकार की बड़ी नाकामीः विपक्ष

बसपा अध्यक्ष मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर की त्रासदी पर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार विपक्ष से सच छिपाना चाह रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि इस दर्दनाक घटना के लिए भाजपा सरकार की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।मायावती ने कहा कि स्वाभावतः भाजपा की गलतियां स्वीकार करने की आदत नहीं है। मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ऑक्सीजन सप्लाई मामला सरकार की उदासीनता है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में इस तरह की घटनाएं शर्मनाक है। जिम्मेदारों को बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने बच्चों की मौतों को प्रदेश सरकार की नाकामी बताया और माफी मांगने को कहा। आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल संयोजक संजीव सिंह ने जिम्मेदारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: लापरवाही की हदः दो चिट्ठियां खोल रही प्रशासन के दावे की पोल

आक्सीजन की कमी से मौत नहीं-सरकार

गोरखपुर हादसे पर सरकार की तरफ से आने वाले बयानों से यही लगता है कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं है। भाजपा नेता साक्षी महाराज लगातार मौतों पर काफी अचंभित हैं। उन्होंने गोरखपुर में बच्चों की मौत को नरसंहार बताया। बच्चों की मौत सामान्य नहीं मानी जाएगी। सरकार को दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त एक्शन लेना चाहिए। हालांकि प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि गोरखपुर मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई है। मुख्यमंत्री योगी ने भी मौत का कारण गंदगी बताया है। 

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में 48 मौत के बाद आज पहुंचा ऑक्सीजन सिलेंडर

आक्सीजन हादसे को लेकर प्रदर्शन

मौतों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जगह-जगह पुतले फूंके जा रहे हैं। आक्सीजन हादसे को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गया है। सपा छात्रसभा ने गोरखपुर में कई जगह मुख्यमंत्री का फूंका। मेडिकल कालेज में सपाइयों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। नेताओं ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो गई है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर अस्पताल में चार दिन में 28 की मौत लेकिन आक्सीजन की कमी से नहींः योगी