यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गोरखपुर में नाव पलटने से चार महिलाएं लापता, योगी ने जताया दुःख
गोरखपुर की रोहिन नदी में नाव से लकड़ी लेने जा रही महिलाओं की नाव नदी में पलट गई। तीन महिलाओं ...और पढ़ें

गोरखपुर (जेएनएन)। गोरखपुर के बनकटवा गांव की रोहिन नदी में नाव से लकड़ी लेने जा रही महिलाओं की नाव नदी में पलट गई। बुधवार दोपहर को हुए इस हादसे में तीन महिलाओं को आसपास के लोगों ने निकाल लिया जबकि चार महिलाएं अभी भी लापता हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने जिला प्रशासन से घटना की पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने लापता लोगों के परिवार को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद करने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें: पिछले 15 साल से सरकार और उद्योग घरानों में सामंजस्य नहीं था: सतीश महाना
नाव पलटने की जानकारी मिलते ही मौके पर सुरक्षाकर्मियों, गोरखनाथ पुलिस और नगर विधायक राधे मोहन दास अग्रवाल पहुंच गए। नाव पलटने की वजह का पता नहीं लग सका है लेकिन प्रत्यशदर्शियों का कहना है दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने बिना कोई वक्त जाया किए महिलाओं को नदी से निकालने की कोशिश में जुट गए हैं।
