विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिछले 15 साल से सरकार और उद्योग घरानों में सामंजस्य नहीं था: सतीश महाना

By Amal ChowdhuryEdited By:
Published: Wed, 04 Oct 2017 01:27 PM (IST)

साथ ही उन्होंने पिछली बसपा और सपा सरकार पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा, 'पिछले 15 साल से सरकार और उद्योग घरानों में सामंजस्य नहीं था।'

पिछले 15 साल से सरकार और उद्योग घरानों में सामंजस्य नहीं था: सतीश महाना
पिछले 15 साल से सरकार और उद्योग घरानों में सामंजस्य नहीं था: सतीश महाना

लखनऊ (जेएनएन)। योगी सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बुधवार को लखनऊ स्थित विधान भवन के तिलक हॉल में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने सरकार ​की पिछले छह महीने में किए काम और उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी मेहनत और लगन से काम कर रही है और बहुत जल्द प्रदेश में उद्योग अपने सबसे बेहतर दौर में पहुंच जाएगा।

साथ ही उन्होंने पिछली बसपा और सपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'पिछले 15 साल से सरकार और उद्योग घरानों में सामंजस्य नहीं था। पिछली सरकारों ने औद्योगिक विकास विभाग को अपने सुख का साधन बना रखा था लेकिन अब यह स्थिति बदलने वाली है।'

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इस विभाग पर कोई भी ध्यान नहीं दिया। बकौल महाना, 'औद्योगिक विकास विभाग के अफसरों और कर्मचारियों को विभाग की सही जानकारी नही थी। हम ऐसे इंडस्ट्रियल पॉलिसी लाएंगे जिसे पूरे देश के राज्य फॉलो करेंगे और वो कर भी रहे हैं।'

बड़े प्रोजेक्ट्स भी गिनवाए: उन्होंने कहा कि सैमसंग ने यूपी में 4915 करोड़ का निवेश किया है। इसके अलावा मेगा लेदर क्लस्टर परियोजना के लिए 375 करोड़ का ऋण सरकार की तरफ से वित्तीय संस्थाओं को दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि नोएडा में बिना किसी सुविधा शुल्क के इंडस्ट्रियल प्लॉट दिए जा रहे हैं।