विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से युवक की मौत !

By Edited By:
Published: Thu, 22 Jan 2015 01:22 AM (GMT+05:30)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक युवक की मौत हो गई। करीब 23 वर्ष के आस-पास आय

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक युवक की मौत हो गई। करीब 23 वर्ष के आस-पास आयु वाले युवक की मौत का कारण भीषण ठंड मानी जा रही है। जीआरपी ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी उसकी शिनाख्त के प्रयास में है।

स्टेशन परिसर में सुबह करीब 9 बजे टिकट खिड़की संख्या 10 के पास एक युवक को अचेतावस्था में एक सिपाही ने देखा तो उस पर पानी डालकर जगाने की कोशिश की। कोई हरकत न होने पर उसने इसकी सूचना यात्री मित्र को दी। यात्री मित्र कार्यालय में तैनात कर्मचारी ने चिकित्सक को सूचना दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची महिला चिकित्सक डा. रूचि ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त युवक काफी देर से दीवाल के पास चिपक कर बैठा था। गर्म कपड़ों के अभाव में वह दुबका हुआ था। ऐसे में यात्रियों की मुताबिक यही अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मौत ठंड लगने की वजह से हुई है।