विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बारिश ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

By Edited By:
Published: Sun, 30 Jun 2013 01:38 AM (IST)

News Article Hero Image

- स्टेशन के यार्ड में घुसा पानी, 7 ट्रेन निरस्त, 14 के मार्ग बदले

- जो गाड़ियां जहां थीं वहीं रुक गई, 2 से 8 घंटे लेट चलीं ट्रेनें

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश ने पूर्वोत्तर रेलवे की गाड़ियों की रफ्तार कम कर दी है। भीषण वर्षा के चलते लोको न्यू पिट लाइन के अलावा मुख्यालय और छावनी स्टेशन का यार्ड पानी से लबालब भर गया। पूरा सिस्टम ही अस्त-व्यस्त हो गया। छावनी और कुसम्ही स्टेशन के बीच रेल लाइन पर पेड़ गिर गए। ऐसे में शनिवार को जो गाड़ियां जहां थीं, वहीं रुक गईं। दर्जन भर ट्रेन 2 से 8 घंटे तक लेट चलीं। रेलवे प्रशासन को 7 ट्रेन निरस्त करनी पड़ी। 14 गाड़ियों के मार्ग बदले गए। जिससे यात्री परेशान रहे।

निरस्त हो गई सात गाड़ियां

- 15019/15020 गोरखपुर- नौतनवां- गोरखपुर एक्सप्रेस।

- 55020 गोरखपुर- छपरा सवारी गाड़ी।

- 55220 गोरखपुर- मुजफ्फरपुर सवारी गाड़ी।

- 55025 गोरखपुर- गोंडा सवारी गाड़ी।

- 55028 गोंडा- गोरखपुर सवारी गाड़ी।

- 55017 छपरा- मऊ सवारी गाड़ी।

रास्ते में ही रुक गई 16 गाड़ियां

- 12537 बापूधाम एक्सप्रेस छावनी स्टेशन से ही मंडुआडीह के लिए रवाना हो गई।

- 11037 पुणे- गोरखपुर एक्सप्रेस की यात्रा छावनी पर ही समाप्त कर दी गई।

- 13507 आसनसोल- गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी में ही रुक गई। वहीं से वापस गई।

- 15203 बरौनी- लखनऊ एक्सप्रेस गोंडा में ही रुक गई। वहीं से वापस हो जाएगी।

- 15008 कृषक एक्सप्रेस वाराणसी सिटी में ही रुक गई। वहीं से मंडुआडीह के लिए चलेगी।

- 15003 चौरीचौरा एक्सप्रेस छावनी स्टेशन पर ही रोक दी गई। गोरखपुर नहीं आई।

- 15104 मंडुआडीह- गोरखपुर इंटरसिटी छावनी स्टेशन पर ही रुक गई। 15106 के रूप में छपरा गई।

- 15105 छपरा- गोरखपुर इंटरसिटी छावनी स्टेशन पर रोक दी गई।

- 15103 गोरखपुर-मंडुआडीह इंटरसिटी छावनी स्टेशन से चलाई गई।

- 55026 गोंडा- गोरखपुर सवारी गाड़ी खलीलाबाद में ही निरस्त कर दी गई।

- 11015 कुशीनगर एक्सप्रेस की यात्रा डोमिनगढ़ स्टेशन पर ही समाप्त कर दी गई।

- 55071 थावे- गोरखपुर सावरी गाड़ी छावनी में ही रोक ली गई। वहीं से वापस हो गई।

- 55029 सवारी गाड़ी छावनी पर ही निरस्त हो गई। वहीं से वापस हो गई।

- 55209 सवारी गाड़ी को कप्तानगंज में ही रोक लिया गया। वहीं से वापस हो गई।

- 55201 सवारी गाड़ी को कप्तानगंज में ही रोक लिया गया। वहीं से वापस हो गई।

- 55070 नौतनवां- गोरखपुर सवारी गाड़ी नकहा में ही रोक दी गई। वहीं से नौतनवां के लिए चली गई।

विलंब से चलीं गाड़ियां

- 15050 पूर्वाचल एक्सप्रेस 7 घंटे की देरी से गोरखपुर से चली।

- 12591 गोरखपुर- बंगलौर एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से चली।

- 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची।

- 12554 वैशाली एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से चल रही थी।

- 11015 कुशीनगर एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से डोमिनगढ़ पहुंची।

- 15280 एक्सप्रेस रूट पर 6 घंटे की देरी से चली रही थी।

- 19269, 13020, 14674 व 19039 2 घंटे की देरी से चलीं।

यांत्रिक कारखाना व कालोनियों में घुसा पानी

पूर्वोत्तर रेलवे के यांत्रिक कारखाना और बिछिया, जटेपुर, बौलिया आदि रेलवे कालोनियों में भी पानी भर गया। रेलकर्मी ही नहीं उनके परिजन भी परेशान रहे। कारखाना में तो स्थिति विकट हो गई। पास वाले नाले का पानी ओवर फ्लो होकर कारखाना में घुस गया। वेल्डिंग सहित आउट साइड के कार्य दिनभर प्रभावित रहे।

टपकता रहा स्टेशन, खड़ा होना दुश्वार

मुख्यालय स्टेशन पर खड़ा होने की जगह नहीं थी। ऊपर से पानी टपक रहा था। नीचे कीचड़ के चलते यात्री स्टेशन पर खड़ा नहीं हो पा रहे थे। प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 पर जगह-जगह छज्जा टपक रहा था। प्लेटफार्म नंबर 3 से 7 तक फर्श पर कीचड़ पसरा था। यात्री इसी में गाड़ी की प्रतीक्षा कर रहे थे। एक तो बारिश ऊपर से ट्रेनों की लेटलतीफी कोढ़ में खाज का काम कर रही थी। इसके बाद भी यात्रियों की भीड़ में कमी नहीं आई। गाड़ियां पूरी तरह भरकर गई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर