विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी की रैली को सफल बनाने की रणनीति

By Edited By:
Published: Thu, 03 Oct 2013 10:32 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2013 10:34 PM (IST)

News Article Hero Image

गोंडा : भारतीय जनता पार्टी के सभी फ्रंटलों के पदाधिकारियों की बैठक नवीन गल्ला मंडी के निकट मैरेज हाल में हुई जिसमें आठ नवंबर को बहराइच में नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई।

प्रदेश सह प्रभारी व राष्ट्रीय मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार की नाकामी से जनता त्रस्त है। जनता बदलाव चाहती है। जनता में असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि जनता देश की बागडोर एक सशक्त नेतृत्व के हाथ में सौंपना चाहती है जो भारत को गौरवशाली राष्ट्र का माडल बना सके। उन्होंने कहा कि मोदी से जनता को उम्मीदे हैं। अवध की धरती पर मोदी के आगमन को जनता पूरे उत्साह से प्रतीक्षा कर रही है। जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि मोदी के आगमन को लेकर लोगों में उत्सुकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने की अपील की है। अशोक तिवारी, पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह, रमापति शास्त्री, तुलसीदास राय चंदानी, शेष नारायन मिश्र, रमाकांत तिवारी, बावन सिंह, सूर्य नरायन तिवारी, डॉ.वीरेंद्र गोस्वामी, अरुण कुमार शुक्ल, केके श्रीवास्तव, राजाबाबू गुप्त, सुरेश शुक्ल, जसवंत लाल सोनकर ने भी संबोधित किया। जर्नादन तिवारी, पीयूष मिश्र, विष्णुप्रताप नरायन सिंह, घनश्याम पांडेय, बाबू लाल शास्त्री, राम प्रताप सिंह, महेश नरायन तिवारी, शेर बहादुर मिश्र, अमर किशोर, नीरज मौर्य, देव नरायन मिश्र, केके मिश्र, विद्याभूषण द्विवेदी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

इनसेट

मनोनीत

गोंडा :भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसेन सिंह ने गोरे लाल शुक्ल को उपाध्यक्ष व केके पांडेय को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। इनके मनोनयन पर भाजपाइयों ने प्रसन्नता जताई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर