विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजीपुर में मनोज सिन्हा का गार्ड ऑफ ऑनर लेने से इन्कार, कहा सीएम की रेस में नहीं

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 18 Mar 2017 01:14 PM (IST)Updated: Sat, 18 Mar 2017 02:13 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने आज अपने गृह जनपद में गार्ड ऑफ ऑनर लेने से इन्कार कर दिया। मनोज सिन्हा आज गाजीपुर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे हैं।

गाजीपुर में मनोज सिन्हा का गार्ड ऑफ ऑनर लेने से इन्कार, कहा सीएम की रेस में नहीं
गाजीपुर में मनोज सिन्हा का गार्ड ऑफ ऑनर लेने से इन्कार, कहा सीएम की रेस में नहीं

गाजीपुर (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने आज अपने गृह जनपद में गार्ड ऑफ ऑनर लेने से इन्कार कर दिया। मनोज सिन्हा आज गाजीपुर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे हैं। 
भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के गांव बरहट पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने गार्ड ऑफ ऑनर लेने से इन्कार कर दिया।
उन्होंने कहा कि फिलहाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद की दौड़ में नहीं हूं। उन्होंने कहा कि मीडिया का एक धड़ा न जाने क्यों इस अफवाह को हवा दे रहा है।