यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गाजीपुर में पुलिस के हत्थे चढ़े लालबत्ती वाहन सवार
पंजाब के जालंधर निवासी हरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, हरमनजीत सिंह व अफ्तार सिंह कल पटना गए थे। आज देर शाम ...और पढ़ें

गाजीपुर (जेएनएन)। वाहन पर लालबत्ती लगाकर धौंस जमाने वाले चार लोगों को आज पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया। पुलिस ने कठवामोड़ के पास इनको दबोच लिया। इसमें से एक अपने को पंजाब सरकार के मंत्री बता रहे थे। पुलिस की पूछताछ में असलियत सामने आ गई।
पंजाब के जालंधर निवासी हरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, हरमनजीत सिंह व अफ्तार सिंह कल पटना गए थे। आज देर शाम लालबत्ती लगे चार पहिया वाहन से अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान कठवामोड़ चौकी के पास पुलिस वाहनों की चेङ्क्षकग कर रही थी। अचार संहिता लागू होने के बाद भी लालबत्ती लगा वाहन वहां पर देख पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका। तब उसमें बैठे एक व्यक्ति ने रौब झाड़ते हुए अपने को मंत्री बताया। पुलिस ने उसकी बात पर यकीन नहीं किया। वाहन को कब्जे में लेकर सभी को कोतवाली में बंद कर दिया। रात करीब साढ़े सात बजे अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी पहुंचे और उनसे पूछताछ की। युवकों ने बताया कि जालंधर के एक चेयरमैन का वाहन लेकर वे पटना गए थे। इसके बाद तो पुलिस ने और सख्ती की तो इन सभी ने अपना बयान बदल लिया। इन लोगों ने बताया कि शौक व पुलिस से बचने के लिए वाहन पर लालबत्ती लगा लिया है। देर रात तक उनसे पूछताछ जारी थी। इसके साथ ही पंजाब पुलिस से संपर्क कर उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
