विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दरभंगा-अहमदाबाद के बीच आज से रफ्तार भरेगी ट्रेन

By Edited By:
Published: Wed, 04 Feb 2015 01:00 AM (IST)

गाजीपुर : गुजरात जाने वालों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली जनसाधारण ए

News Article Hero Image

गाजीपुर : गुजरात जाने वालों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार की रात से रफ्तार भरेगी। इसमें यात्रा के लिए आरक्षण नहीं कराना होगा। इस ट्रेन की हर बोगी में बर्थ के बजाय केवल बैठने के लिए कुर्सियां होंगी।

वर्ष 2014-15 के रेल बजट में दरभंगा से अहमदाबाद के लिए जनसाधारण एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की गई थी। कारण कि पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार के लोग काफी तादाद में गुजरात में नौकरी-पेशा हैं। उनके लिए अहमदाबाद जाने व लौटने के लिए कोई ट्रेन नहीं थी। खासकर मजदूर वर्ग के लोगों में रेल बजट की घोषणा से खुशी की लहर दौड़ गई। राहत मिली की उनको ट्रेन पकड़ने के लिए अन्य स्टेशनों पर नहीं जाना होगा। इस नई ट्रेन का परिचालन चार फरवरी से शुरू हो रहा है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। अप में इसका गाजीपुर सिटी स्टेशन पहुंचने का समय आधी रात के बाद एक बजे होगा। पांच मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन औड़िहार, वाराणसी, ज्ञानपुर होती हुई अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। डाउन में रविवार को सिटी स्टेशन पर इसका ठहराव दोपहर तीन बजकर 15 मिनट पर होगा।

इस ट्रेन में यात्रा के लिए लोगों को आरक्षण नहीं कराना होगा। यात्री साधारण श्रेणी का टिकट लेकर इससे यात्रा कर सकेंगे। साधारण श्रेणी की सभी बोगियों में कुर्सियों की व्यवस्था होगी।

मजदूर तबके को मिलेगी सहूलियत

ट्रेन का परिचालन बुधवार की आधी रात के बाद होगा लिहाजा लोगों को टिकट गुरुवार के दिन का लेना होगा। इसके चलने से मजदूर तबके को यात्रा करने में काफी सहूलियत होगी।

- अशोक कुमार, जनसंपर्क सूचना अधिकारी, वाराणसी मंडल।

छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस का यात्रियों को इंतजार

छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस का यात्रियों को बेसब्री से इंतजार है। दरअसल प्रदेश मुख्यालय जाने के लिए इस मार्ग पर रात के समय कोई ट्रेन नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। रेल बजट में इस ट्रेन की घोषणा के बाद लोगों को उम्मीद बंधी कि लखनऊ जाने की समस्या दूर हो जाएगी। इसके परिचालन की तिथि भी सात फरवरी तय की गई थी लेकिन फिलहाल वाराणसी मंडल में इसकी शुरूआत को लेकर कोई जानकारी नहीं है। वाराणसी के डीआरएम के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि छपरा-लखनऊ ट्रेन का परिचालन सात फरवरी से शुरू होने की कोई जानकारी नहीं है।