विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुकदमे की पैरवी करने आए वृद्ध की ठंड से मौत

By Edited By:
Published: Fri, 31 Jan 2014 08:12 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2014 08:13 PM (IST)

News Article Hero Image

गाजीपुर : ठंड ने शुक्रवार को एक और की जान ले ली। मौसम की मार से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दोपहर में भगवान भास्कर के दर्शन हुए। तीसरे पहर फिर सूरज बादलों की ओट में आ गया। पूरे दिन बर्फीली हवा चलने से गलन और ठंड में इजाफा हुआ। बाजार में सन्नाटा होने के बावजूद गर्म कपड़ों की दुकानों पर भीड़ थी। मध्यम वर्ग के लोग घरों में दुबके रहे जबकि गरीब तबका रोजी-रोटी की तलाश में सड़कों पर देखा गया।

महाजनटोली निवासी गोबर्धन दास अग्रवाल (60) अपने मुकदमे की पैरवी के सिलसिले न्यायाधीश की कोर्ट में आए थे। मुकदमे में जिरह होनी थी। अचानक पौने बारह बजे उनकी तबीयत बिगड़ी। उनको अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी कि मौत हो गई।

हालांकि शीतलहर पर बेबसी भारी है। सुबह होने के साथ ही गरीब व मलिन बस्ती के लोग रिक्शा, ठेला व खोमचा लेकर घर छोड़ दे रहे हैं। मलिन बस्तियों के युवाओं के अलावा बच्चे भी कूड़ा बीनने के काम में जुट जा रहे हैं। ठंड का अहसास के बावजूद उनकी जरूरतें भारी पड़ रही हैं। जमानियां : क्षेत्र में गलन और ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है। पूरी रात कोहरा व गलन के कारण लोगों को ठिठुरना पड़ रहा है। दोपहर को धूम निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन दोपहर बाद बादल आने से लोग घरों में दुबक गए।

न्यूनतम 8.5 एवं अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सुबह की आद्रता 86 एवं शाम की 82 प्रतिशत रही।- मदन गोपाल दत्त, उपप्रेक्षक वेधशाला, पीजी कालेज।

निलंबित आरक्षी की मौत

गहमर : स्थानीय थाना के निलंबित आरक्षी की दिल्ली में ठंड लगने से मौत हो गई। चंदौली जिले के सिसौड़ा कला के निवासी आजाद यादव (56) मुकदमे की सुनवाई के लिए सर्वोच्च न्यायालय गए हुए थे। मालूम हो कि वर्ष 2006 में इनकी राइफल भदौरा बाजार से चोरी हो गई थी। इसी मामले में इन्हें निलंबित कर दिया गया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर