विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्फीली हवाओं ने ली महिला की जान

By Edited By:
Published: Fri, 03 Jan 2014 06:56 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2014 06:57 PM (IST)

News Article Hero Image

गाजीपुर : ठंड ने एक और महिला की जान की जान ले ली। शुक्रवार का दिन इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया। शाम होते ही ठंड में इजाफा होता गया। लोग घरों की ओर रवाना हुए। अलाव की व्यवस्था न होने के कारण रेलवे स्टेशन, रोडवेज एवं बस स्टैंड पर लोग कांपते दिखे।

गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित सेवराई निवासी लीलावती कुशवाहा (55) पत्‍‌नी गुलाब की शुक्रवार को ठंड लगने से मौत हो गई। तीन दिन पहले उनकी तबीयत खराब हुई थी। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। उधर बीती रात गुरुवार से चल रही हवाओं में सर्दी को बढ़ा दिया। दोपहर के बाद गलन बढ़ गई। कार्यालयों में सन्नाटा रहा। लोग बाहर निकल कर धूप का आनंद लेते दिखे। फरियादियों को इंतजार में भटकना पड़ा। छोटे बच्चों का स्कूल बंद होने के कारण अभिभावकों ने राहत की सांस ली। देवकली : ठंड में इजाफा होने के बावजूद प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था न होने से ग्रामीण परेशान हैं। कंबल का वितरण भी नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द अलाव की व्यवस्था की जाए जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके।

न्यूनतम तापमान 7.7 एवं अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बर्फीली हवाओं के चलने से ठंड में इजाफा होने के आसार हैं।- मदन गोपाल दत्त, उप्रपेक्षक वेधशाला, पीजी कालेज गाजीपुर।

ट्रेनें रहीं विलंबित

दिलदारनगर : ठंड एवं कोहरे के कारण अप एवं डाउन की अधिकतर ट्रेनें विलंबित रहीं। इसके कारण यात्रियों को ठंड में इंतजार करना पड़ा। खुले प्लेटफार्म पर यात्री ठंडी हवा में बैठे रहे। अप रूट में फरक्का एक्सप्रेस एक, लालकिला एक्सप्रेस दो, ब्रह्मापुत्र मेल तीन घंटे तो डाउन में गरीब रथ आठ, कुर्ला पटना एक्सप्रेस व मगध दो-दो, दादर भागलपुर एक्सप्रेस तीन, ब्रह्मापुत्र मेल चार घंटे विलंबित रही।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।