विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...तो गाजियाबाद में हज हाउस के बराबर बनाया जाएगा कैलास भवन

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 26 Mar 2017 07:35 AM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 08:28 AM (IST)

प्रदेश सरकार की घोषणा से पहले ही गाजियाबाद नगर निगम ने कैलाश भवन के लिए जमीन चिह्नित कर रखी है।

...तो गाजियाबाद में हज हाउस के बराबर बनाया जाएगा कैलास भवन
...तो गाजियाबाद में हज हाउस के बराबर बनाया जाएगा कैलास भवन

गाजियाबाद (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में दो दिन के दौरे पर पहुंचे आदित्यनाथ योगी ने शनिवार को कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए अनुदान 50 हजार के बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दिया है।

योगी ने यात्रा के इच्छुक लोगों को सरकार की तरफ से अनुदान दोगुना करने की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार इसके लिए गाजियाबाद, नोएडा या लखनऊ में से किसी स्थान पर कैलास मानसरोवर यात्रा भवन का निर्माण कराएगी, ताकि लोग वहां से सारी जानकारी व सुविधाएं प्राप्त कर सकें।

यह भी पढ़ेंः हज हाउस का जवाब तो नहीं गाजियाबाद में प्रस्तावित कैलास भवन

अब तक इस यात्रा के लिए 50 हजार रुपये मिलते थे। वह महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा की महानगर इकाई द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे।

गाजियाबाद में पहले से प्रस्तावित है कैलास मानसरोवर यात्री विश्राम स्थल

दिल्ली से सटे गाजियाबाद या नोएडा में कैलास मानसरोवर यात्रा भवन बनाए जाने की मुख्यमंत्री की घोषणा से शहर की धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोग गदगद हैं।

संयोग की बात है कि गाजियाबाद नगर निगम ने सपा सरकार के दौरान ही हज हाउस के पास मानसरोवर व कांवड़ यात्री विश्राम स्थल के निर्माण का प्रस्ताव पास कर रखा है और निगम ने वहां भराव भी शुरू करा रखा है।

कागजात लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री के पास जाने की तैयारी

जुलाई-2016 में गाजियाबाद नगर निगम की बैठक में स्वयं मेयर आशु वर्मा ने हज हाउस के पास निगम की खाली पड़ी जमीन पर कैलास मानसरोवर कांवड़ यात्री विश्राम स्थल बनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। उस समय प्रदेश में सपा सरकार होने पर भी मेयर इस प्रस्ताव को पास कराने में सफल रहे थे।

शनिवार को मेयर ने बताया कि ये जगह हज हाउस से तीन सौ मीटर आगे दिल्ली की तरफ है। लगभग दस बीघा जमीन के पास निगम ने इस आशय का बोर्ड भी लगा रखा है। मेयर ने कहा कि वह पास हुए प्रस्ताव की प्रति व अन्य जरूरी कागजात लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री के पास जाएंगे।

गाजियाबाद नगर निगम के मेयर आशु वर्मा का कहना है कि अभी तक हमारी योजना अवस्थापना निधि की बैठक में इसका बजट पास कराने और सबसे पहले चाहरदीवारी व बाथरूम बनवाने की थी लेकिन अब जैसा सीएम चाहेंगे, वैसा निर्माण करवाया जाएगा। 

वहीं, अध्यक्ष, कैलाश मानसरोवर समिति, गाजियाबाद के अध्यक्ष पं. महेंद्र कौशिक का कहना है कि कैलास मानसरोवर यात्री विश्राम स्थल पहले से ही प्रस्तावित है, इसलिए यहीं इसका निर्माण होना चाहिए।

तो हज हाउस के बगल में बनेगा कैलास भवन

 कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद और नोएडा में कैलाश भवन के निर्माण घोषणा की है। बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार की घोषणा से पहले ही गाजियाबाद नगर निगम ने कैलाश भवन के लिए जमीन चिह्नित कर रखी है।

हज हाउस के बराबर में खाली पड़ी जमीन पर कैलाश भवन और कांवड़ आश्रम स्थल का बोर्ड भी लगा हुआ है।कैलाश मानसरोवर जत्था का हर वर्ष स्वागत करने वाली संस्था के अध्यक्ष महेंद्र कौशिक ने बताया कि उनकी संस्था काफी समय से कैलाश भवन की मांग कर रही थी।