विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम सील, नोएडा ठगी मामले में अब सच बोलेगा अनुभव मित्तल

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 12 Feb 2017 12:35 PM (IST)Updated: Sun, 12 Feb 2017 12:54 PM (IST)

एसटीएफ की सर्विलांस टीम ने ऑफिस के सभी इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को सील कर उन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया। इसके बाद एसटीएफ द्वारा ऑफिस सील कर दिया गया।

इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम सील, नोएडा ठगी मामले में अब सच बोलेगा अनुभव मित्तल
इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम सील, नोएडा ठगी मामले में अब सच बोलेगा अनुभव मित्तल

गाजियाबाद [जेएनएन]। सोशल ट्रेडिंग के नाम पर साढ़े छह लाख लोगों से 37 करोड़ की ठगी मामले के मुख्य आरोपी एब्लेज कंपनी के निदेशक अनुभव मित्तल को एसटीएफ ने जांच के लिए पांच दिन की रिमांड पर लिया है। कोर्ट ने नौ फरवरी से 14 फरवरी तक की रिमांड दी है।

शनिवार शाम एसटीएफ की टीम अनुभव मित्तल को राजनगर आरडीसी स्थित ऑफिस पर लेकर आई। यहां एसटीएफ की सर्विलांस टीम ने ऑफिस के सभी इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को सील कर उन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया। इसके बाद एसटीएफ द्वारा ऑफिस सील कर दिया गया।

इससे पहले 10 फरवरी को एसटीएफ ने नोएडा सेक्टर 63 स्थित एब्लेज कंपनी के मुख्य कार्यालय में भी जांच कर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम व दस्तावेज जांच के लिए कब्जे में लिए थे और ऑफिस सील कर दिया गया। इसके बाद शनिवार देर शाम एसटीएफ कड़ी सुरक्षा के बीच अनुभव मित्तल को लेकर आरडीसी स्थित कार्यालय पर पहुंची।

यह भी पढ़ें: महिला मित्र का साथ पाने के लिए छात्रा ने छोड़ा घर, करने लगी नौकरी

एसटीएफ सूत्रों ने बताया कि उन्होंने कोर्ट से अनुभव मित्तल की रिमांड की अर्जी लगाई थी कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर दिया है। अनुभव मित्तल के साथ एसटीएफ अन्य कार्यालयों पर भी जाकर जांच करेगी।

बता दें कि सोशल ट्रेडिंग यानि सोशल मीडिया पर प्रोडक्ट और पर्सन प्रमोशन के नाम पर साढ़े छह लाख लोगों से 37 अरब की ठगी हुई थी। लोगों को कंपनी का सदस्य बनाकर प्रति लाइक पांच रुपये देने के नाम पर एक मुश्त निवेश कराने के नाम पर यह ठगी की गई।

यह भी पढ़ें: 37 अरब ठगी मामला: निवेशकों को भ्रमित कर रहे हैं अनुभव मित्तल के गुर्गे

नोएडा एसटीएफ ने दो फरवरी को ठगी का पर्दाफाश करते हुए नोएडा सेक्टर 63 स्थित एब्लेज इन्फो सोल्यूशन कंपनी के निदेशक पिलखुआ निवासी अनुभव मित्तल, सीईओ विशाखापत्तनम निवासी श्रीधर प्रसाद व मथुरा निवासी टेक्निकल हेड महेश दयाल को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के बाद से लाखों निवेशकों में खलबली मच गई थी।

जांच में पता चला था कि कंपनी का मुख्य सर्वर राजनगर आरडीसी स्थित ऑफिस से संचालित होता था और अधिकांश लेनदेन भी यहीं होता था। इसके बाद शनिवार को एसटीएफ की टीम भारी सुरक्षा के बीच अनुभव मित्तल को लेकर राजनगर कार्यालय में पहुंची।