विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाई-बहन ने खून से खत लिखा अखिलेश को दें साइकिल निशान

By Edited By:
Published: Fri, 06 Jan 2017 01:00 AM (IST)

संस, मसूरी (गाजियाबाद): नेशनल हाईवे 24 स्थित डासना टोल टैक्स के करीब बनी रोहन एन्क्लेव कॉलोनी निवासी

News Article Hero Image

संस, मसूरी (गाजियाबाद): नेशनल हाईवे 24 स्थित डासना टोल टैक्स के करीब बनी रोहन एन्क्लेव कॉलोनी निवासी अजीम तथा सना दो बहन-भाइयों ने नई दिल्ली स्थित चुनाव आयोग तथा मुलायम ¨सह को अपने खून से लिखा पत्र भेजा है। दोनों बच्चों का कहना है कि सपा का चुनाव चिह्न साइकिल प्रदेश मुखिया अखिलेश यादव को ही दिया जाए।

उनका कहना है कि अखिलेश यादव ने प्रदेश में विकास कार्य कराए हैं। दोनों बच्चों ने कहा है कि वे दोनों अपनी मर्जी से अखिलेश यादव को अपनी कविता लिख कर भेजते रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों ने धमकी भी दी है कि यदि अखिलेश यादव को चुनाव चिह्न साइकिल न दिया गया तो दोनों ही आत्महत्या कर लेंगे। इसके लिए जिम्मेदार मुलायम ¨सह यादव व केंद्रीय चुनाव आयोग होगा। सना आध्यात्मिक नगर इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की परीक्षा देने की तैयारी कर रही है, जबकि अजीम एक स्थानीय मदरसे का छात्र है।

इन बच्चों के पिता अनीस अहमद गाजियाबाद स्थित संतोष मेडिकल कॉलेज में क्लर्क हैं। दोनों ही छात्रों ने बताया कि वे काफी दिन से मुलायम ¨सह तथा अखिलेश यादव की जीतने की दुआ करते रहे हैं। परंतु पिता-पुत्र में राजनीतिक एवं सार्वजनिक फूट पड़ जाने के कारण उन्हें भारी सदमा है। इस सदमे के चलते ही उन्होंने अपने खून से मुलायम ¨सह यादव तथा चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।