विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंस्टीट्यूट में छात्र-छात्रा के बातचीत पर पाबंदी, हंगामा

By Edited By:
Published: Mon, 10 Nov 2014 07:42 PM (IST)

संवाद सहयोगी, मुरादनगर(गाजियाबाद) : एनएच-58 स्थित काइट इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं पर परिसर में एक

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, मुरादनगर(गाजियाबाद) : एनएच-58 स्थित काइट इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं पर परिसर में एक-दूसरे से बातचीत करने पर पाबंदी लग गई है। छात्राओं पर हाईहील पहनने समेत अन्य पाबंदी भी लगाई गई है। इंस्टीट्यूट प्रबंधन के इस तुगलकी फरमान से नाराज छात्र-छात्राओं ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। उन्होंने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। हालांकि प्रबंधन इस तरफ की पाबंदी लगाए जाने से इन्कार कर रहा है।

असालतनगर गाव स्थित काइट इंस्टीट्यूट में सोमवार सुबह बीटेक प्रथम से लेकर अंतिम वर्ष के करीब दो हजार विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। साथ ही उन्होंने प्रबंधन के लिए खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा किया। छात्र निदेशक के कार्यालय के बाहर एकत्र हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। उनका आरोप था कि संस्थान के नवनियुक्त निदेशक ने छात्र-छात्राओं पर कई तरह की पाबंदी लगा दी हैं, जिनका पालन नहीं किया जा सकता। सभी छात्रों को 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति पर परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके साथ ही छात्राओं के हाईहील सैंडल में आने पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई। इतना ही नहीं छात्र-छात्राओं पर इंस्टीट्यूट परिसर में बातचीत करने पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है। गुस्साए विद्यार्थियों ने प्रबंधन पर अन्य कई गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर भड़ास निकाली। परिसर में सुरक्षाकर्मियों ने गेट के बाहर खड़े छात्रों के अंदर आने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दी। इतना ही नहीं मीडिया कर्मियों को भी अंदर जाने की अनुमति नही दी गई। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंचे इंस्टीट्यूट प्रबंधन के अधिकारियों ने छात्रों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर बामुश्किल उन्हें शात किया।

'छात्रों के आरोप बेबुनियाद हैं। हाल ही में यूनिवर्सिटी द्वारा आए नियमों के आधार पर सभी कक्षाओं में छात्रों की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। इसी बात को लेकर छात्रों ने हंगामा किया था। - उमेश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी काइट इंस्टीट्यूट

'इंस्टीट्यूट में हंगामे की सूचना पुलिस को मिली थी। संस्थान की ओर से कोई सूचना नही दी गई है। फिर भी यदि छात्रो की शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

- आरपी शर्मा, थाना प्रभारी