विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिना अखिलेश यादव के सीएम फेस सपा को मिलेंगी सिर्फ 20 सीट : अक्षय

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 17 Oct 2016 04:07 PM (IST)Updated: Mon, 17 Oct 2016 04:21 PM (IST)

टूंडला में सांसद अक्षय यादव ने कहा बिना अखिलेश यादव के सीएम फेस के पार्टी को सिर्फ 20 सीट ही ...और पढ़ें

बिना अखिलेश यादव के सीएम फेस सपा को मिलेंगी सिर्फ 20 सीट : अक्षय
बिना अखिलेश यादव के सीएम फेस सपा को मिलेंगी सिर्फ 20 सीट : अक्षय

फीरोजाबाद (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव के बाद उनके पुत्र तथा फीरोजाबाद से सांसद अक्षय यादव भी खुलकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पक्ष में आ गए हैं। फीरोजाबाद में आज अक्षय ने मंच से अखिलेश यादव का ही नाम मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में घोषित करने की मांग की।

फीरोजाबाद के टूंडला में सांसद अक्षय यादव ने कहा बिना अखिलेश यादव के सीएम फेस के पार्टी को प्रदेश में सिर्फ 20 सीट ही मिलेगी।

पढ़ें- सपा के प्रदेश संगठन में चुन-चुनकर किनारे लग रहे अखिलेश समर्थक

सांसद अक्षय ने साफ कहा कि कुछ लोग उनके परिवार के विरुद्ध साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर पिता राम गोपाल यादव ने कोई पत्र यदि पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव जी को लिखा है, तो सोच समझ कर ही लिखा होगा।

पढ़ें- हम विकास की राह पर आगे बढ़ेंगे, भाजपा हमारे काम से तुलना कर ले : अखिलेश

अक्षय यादव ने दावा किया कि पार्टी के खिलाफ साजिश रचने वालों के मंसूबे पूरे नही होंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ही 2017 में प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। इस बार भी जब-जब अखिलेश प्रचार को निकलेंगे तो पूरी पार्टी उनके साथ होगी। उन्होंने कहा कि यह सच है कि पारिवारिक विवाद से पार्टी को नुकसान हो रहा है।

पढ़ें- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने दम पर ही चुनाव प्रचार करने को तैयार

उस खत का मजमून कुछ इस तरह है

आदरणीय नेताजी सादर चरण स्पर्श

समाजवादी पार्टी को आपने बड़ी मेहनत से बनाया था। पार्टी चार बार सत्ता में भी पहुंची। पिछली बार किसी अन्य दल के समर्थन की आवश्यकता भी नहीं पड़ी। उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार ने जो कार्य किए हैं वो पूरे देश के लिए पथ प्रदर्शक का कार्य कर रहे हैं।

पढ़ें- सपा घमासानः एक दूसरे की अनदेखी कर गए अखिलेश और शिवपाल

मुख्यमंत्री जी इस समय निर्विवाद रूप से प्रदेश के सबसे बड़े लोकप्रिय नेता हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों में जो कुछ हुआ उससे पार्टी का मतदाता निराश और हताश है और अब तो उसमें नेतृत्व के प्रति आक्रोश भी उत्पन्न हो रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।