विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी ने की सिर्फ मन की बात, विकास नहीं

By Edited By:
Published: Tue, 26 May 2015 12:06 AM (IST)

फीरोजाबाद: कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी का कहना है कि मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में दे

News Article Hero Image

फीरोजाबाद: कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी का कहना है कि मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में देश के विकास का पहिया थम सा गया है। पूरे वर्ष केवल मन की बात हुई, विकास कतई नहीं हुआ। वह सोमवार को पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने मोदी सरकार को सूट-बूट वाली, किसान विरोधी, मजदूर विरोधी, जन-विरोधी, गरीब विरोधी सरकार बताया।

कांग्रेस की बैठक में शहर अध्यक्ष गुलाम जिलानी ने कहा चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने काले धन की वापसी, किसानों को फसल का अधिक मुआवजा देने की बात तो कही, लेकिन कुछ नहीं दिया। हाजी सईद पटेल ने कहा कि मोदी सरकार में कृषि विकास, निर्यात और फसली क्षेत्र में भारी गिरावट आई है। यूरिया खाद का अभूतपूर्व संकट पैदा हो गया है। फसलें बर्बाद हो रही हैं, लेकिन कोई उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा। वहीं मोदी सरकार पर मनरेगा भी खत्म करने का आरोप लगाया है। वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेमशंकर शर्मा ने प्रधानमंत्री को गरीब व किसान विरोधी बताया। उमाकांत पचौरी ने बताया कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में विफल रही है। प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा से भी खिलवाड़ किया है।

इस मौके पर सुरेंद्र नागर, बीएल उपाध्याय, विद्याराम राजौरिया, डौली गर्ग, दागश्री देवी, पीके पाराशर, विलायत अली, बीएन शर्मा, राजवीर ¨सह, प्रेमशंकर शर्मा, श्यामबाबू यादव, विवेक तिवारी, रजत शर्मा, आकाश उपाध्याय, प्रशांत तिवारी, आजाद अकरम, जितेंद्र तिवारी, हरविलास यादव, थान ¨सह यादव, मयंक गोयल, रनवीर ¨सह बघेल, लाला राईन, साजिद बेग, आकाश शर्मा, दीपक शर्मा, वसीम मंसूरी,, रवि वशिष्ठ, धर्मेन्द यादव, चांद कुरैशी, सौरभ पोरवाल, अजय शर्मा, महेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।