विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज निकाली जाएगी सम्राट अशोक की शोभायात्रा

By Edited By:
Published: Sat, 05 Apr 2014 08:30 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: चक्रवर्ती सम्राट अशोक जयंती धूम धाम के साथ में मनाई जाएगी। महोत्सव समिति के तत्वावधान में छह अप्रैल को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

महोत्सव समिति महामंत्री के अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र कुशवाहा ने पत्रकार वार्ता में कहा शोभायात्रा बौद्ध विद्या निकेतन स्कूल से शुरु होगी। शोभा यात्रा डाक बंगला, इमामबाड़ा, घंटाघर, गंज चौराहा से डाकखाना चौराहा, रामलीला चौराहा, कोटला चुंगी होते हुए कुशवाहा नगर में मां भगवती गार्डन में संपन्न होगी। जयंती अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र कुशवाहा ने सम्राट अशोक के संबंध में बताते हुए कहा विशाल सेना के मालिक सम्राट अशोक ने बौद्ध दीक्षा ली। शोभायात्रा में अहिंसा धर्म का संदेश गूंजेगा। जयंती को सफल बनाने के लिए जसराना, सिरसागंज व शिकोहाबाद के साथ में टूंडला-फीरोजाबाद में महोत्सव समिति द्वारा संपर्क किया गया है।

पत्रकार वार्ता में महामंत्री डा. उमाशंकर कुशवाहा एवं ठा. गुलाब सिंह कुशवाहा, डा.अजय राणा सिंह, ललित कुमार शाक्य, वेदप्रकाश गौतम, रवींद्र कुशवाहा, गौरव कुमार जाटव, डा.ज्ञान सिंह शाक्य आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।