विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समस्याएं हल करें, झूठी रिपोर्ट न दें

By Edited By:
Published: Wed, 10 Jun 2015 07:48 PM (GMT+05:30)

फतेहपुर, जागरण संवाददाता : बुधवार को ¨सचाई बंधु की बैठक में ¨सचाई, वन विभाग, जल निगम एवं विद्युत के

News Article Hero Image

फतेहपुर, जागरण संवाददाता : बुधवार को ¨सचाई बंधु की बैठक में ¨सचाई, वन विभाग, जल निगम एवं विद्युत के अधिकारी निशाने में रहे। बतौर मुख्य अतिथि सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने कई अधिकारियों की क्लास लेते हुए कहा कि किसानों की समस्याएं हल करें, कार्यों की झूठी रिपोर्ट भेजकर वाहवाही न लूटें। स्थलीय निरीक्षण में खामियां मिली तो खैर नहीं है। विधायक कृष्णा पासवान ने ¨सचाई विभाग एवं जल निगम के कार्यो में असंतोष प्रकट किया। 13 ब्लाकों में 11 में डार्कजोन घोषित होने पर इलाके के गांवों में पेयजल संकट छाया हुआ है। सभी ने इससे उबारने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की, जिससे किसानों को राहत मिले। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश यादव की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में दोपहर 12 बजे से शुरू हुई। राजनैतिक दलों के लोग एवं किसानों ने भाग लिया। प्रगतिशील किसान लोकनाथ पांडेय ने कहा कि एक चौथाई तालाब अभी तक नहीं भरे गए। नहरों में सिल्ट सफाई में खेल किया गया। इसीलिए जो पानी आता वह आगे नहीं बढ़ पाता है। कहा कि जांच हो जाए तो हकीकत खुलकर सामने आ जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ¨सचाई विभाग की कई रजबहा एवं मानइरों की सिल्ट हटी ही नहीं और भुगतान कर दिया गया है। असोथर ब्लाक प्रमुख रीता प्रजापति ने कहा कि नहरों सूखी पड़ी है। सरकारी नलकूप भी बिगड़े हैं। सपा नेता रंजीत पटेल, सुनील उमराव ने कहा कि नहरों की सिल्ट सफाई, तालाबों के भरने एवं आपूर्ति सुधारने की मांग की। संचालन ¨सचाई बंधु के सचिव ओपी चौधरी ने किया। इस मौके पर राकेश तिवारी, चंद्रपाल वर्मा, गणेश वर्मा, पुत्तन बाजपेई समेत कई किसान रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।