यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शीतलहर का कहर, एक की मौत

फतेहपुर, कार्यालय संवाददाता/ धाता : मौसम में हुए परिवर्तन का असर दिखने लगा है। कड़ाके की ठंड अब जानलेवा होने लगी है। खखरेड़ू गांव में बीतीरात एक युवक की ठंड लगने से मौत हो गई। ठंड का असर शहर से लेकर गांव तक में दिख रहा है।
जिले भर में कड़ाके की ठंड का असर दिखाई दे रहा है। ठंड के चलते शाम पहर दुकानों के शटर जल्द गिरने लगे हैं। कारण कि लोगों के जल्द घरों में कैद हो जाने से दुकानों में शाम ढलते ही सन्नाटा छा जाता है। बुधवार को सुबह पहर सूर्य की तेज किरणों से कोई राहत मिली। तो शाम ढलते ही ठंड के कहर का एहसास हुआ। खखरेडू थानाक्षेत्र में खेतों में पानी लगाए एक तीस वर्षीय युवक की ठंड के चलते हालत खराब हो गई। बैरी गांव के रहना वाला भगवत प्रसाद का पुत्र अजय कुमार (30) आधी रात करीब घर लौटा तो उसकी हालत देख परिजनों ने आनन-फानन उपचार हेतु बाहर ले जाने की तैयारियां की किन्तु इसी दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक युवक शाम को घर से खाना खाकर खेतों में पानी लगाने गया था। तहसीलदार रामशिरोमणि के मुताबिक उनके पास ऐसी कोई सूचना नही आई है। क्षेत्रीय कानूनगो के माध्यम से जानकारी की जा रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
