विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंदिर में बनी यज्ञशाला तोड़े जाने से तनाव

By Edited By:
Published: Wed, 18 Sep 2013 06:55 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2013 06:56 PM (IST)

News Article Hero Image

चौडगरा, अंप्र : मां काली की सिद्धपीठ मंदिर में बनी यज्ञशाला को अराजक तत्वों ने तोड़ डाला। सुबह जैसे ही लोगों को जानकारी हुई सैकड़ों की भीड़ मौके में पहुंची। भीड़ थाने भी गई जहां अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई।

औंग थाने के रामपुर गंाव में गत वर्ष मां काली के मंदिर में यज्ञ कराया गया था। प्रतिवर्ष कार्यक्रम को देखते हुए यज्ञशाला का निर्माण भी करा दिया गया। मंगलवार की रात अज्ञात लोगों ने मंदिर के पास बनी यज्ञशाला को तोड़ डाला। सुबह जब भक्त मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो यज्ञशाला टूटी मिली। इसकी खबर गांव के अन्य लोगों को दी गई। गांव के सुरेश तिवारी, गोरेलाल, ब्रम्हानंद, अनुज सिंह व शिव बहादुर सिंह के साथ एक सैकड़ा लोग थाने भी पहुंचे और तहरीर दी। एसओ बलराम सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर