यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठड में गिरकर वृद्ध की मौत

कायमगंज/फर्रुखाबाद: शुक्रवार को शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया। ठंड के सीजन का सबसे कम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बर्फीली हवाओं ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सैथरा में कड़ाके की सर्दी में खेत गए वृद्ध की गिरकर मौत हो गई।
ग्राम सैथरा निवासी अहमद शरीफ (75) शुक्रवार सुबह खेत में गए थे। सर्दी लगने से वहीं गिर पडे़ और उनकी मौत हो गई। पत्नी खातून बेगम की ओर से ग्राम प्रधान मो.इस्लाम ने तहसील और कोतवाली में सूचना दी। अहमद शरीफ दर्जीगीरी का काम करते थे। उनके तीनों पुत्र इरफान, रुखसार व सत्तार बड़ौदरा गुजरात में मजदूरी करते है। वृद्ध पति-पत्नी ही गाव में रहते थे। ठड से मौत की सूचना पर तहसील से नायब तहसीलदार अनिल तिवारी व कोतवाली के उपनिरीक्षक आरएस जादौन गाव पहुंचे। शव पोस्टमार्टम को भेजने को कहा लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने के लिए लिखकर दे दिया। तहसीलदार वीके जोशी ने बताया कि वृद्ध की मौत खेत में गिर जाने से हुई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
