विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित हो गोहत्या

By Edited By:
Published: Sat, 02 Aug 2014 11:53 PM (IST)

News Article Hero Image

फैजाबाद : श्रीश्याम शक्ति गौशाला समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके तहत समिति की ओर से अयोध्या स्थित तुलसी उद्यान के सामने हस्ताक्षर अभियान चला। इसमें रुदौली से भाजपा विधायक रामचंद्र यादव व अयोध्या नगर पालिकाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने हस्ताक्षर किया।

रुदौली विधायक ने कहा कि गोहत्या पर प्रतिबंध के अभियान को भाजपा का भी पूरा समर्थन हासिल है। उन्होंने कहा कि भारत में गाय पूजनीय है और तमाम शास्त्रों में गायों की महिमा का बखान किया गया है। उन्होंने गोवंश की हत्या व तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की वकालत की। अयोध्या नगर पालिकाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि गोवंश की तस्करी करने वालों पर गैंगेस्टर व रासुका के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण दुबे ने किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान सभी कॉलेजों समेत पूरे जिले में चलाया जाएगा। इस मौके पर मुकेश मिश्रा, चांदनी मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, कैलाश मिश्रा, अंकुर त्रिपाठी, अमित तिवारी, सुरेश चौरसिया, संजय साहू, मनीष तिवारी, वीरेंद्र यादव, राम सुंदर उपाध्याय, आकाश गुप्ता, श्याम लाल साहू समेत अन्य थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।