विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोहरे के कारण बस व कार की भिड़ंत में एक दर्जन घायल, चार गंभीर

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 29 Nov 2016 10:10 AM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2016 12:53 PM (IST)

फैजाबाद के रुदौली के रौजागांव के पास रोडवेज बस की कार से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें एक दर्जन यात्री ...और पढ़ें

News Article Hero Image

फैजाबाद (जेएनएन)। तड़के घने कोहरे के कारण आज फैजाबाद में रोडवेज की बस तथा कार में भिड़ंत हो गई। कार बस में पीछे से घुस गई। जिसके कारण एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इनमें कार सवार चार लोगों की हालत गंभीर बनी है।

फैजाबाद के रुदौली के रौजागांव के पास रोडवेज बस की कार से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें एक दर्जन यात्री घायल हैं। बस फैजाबाद से लखनऊ जा रही थी, जिसमें कार ने पीछे से टक्कर मार दी। माना जा रहा है कि तेज गति के कारण कोहरे में कार पीछे से बस जा टकराई।

देखें : कोहरे की चपेट में लखनऊ सहित पश्चिमी यूपी के शहर

घायलों को सीएचसी में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है। इनमें कार चालक भी है। बस के छह यात्री भी घायल है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पढ़ें- कोहरे की चपेट में लखनऊ सहित पश्चिमी यूपी के शहर पढ़ें- इटावा में दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर पटरी टूटी, संचालन बाधित