यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इटावा में स्टेशन मास्टर के ऑफिस में महिला ने किया डांस, दो सस्पेंड
महिला के साथ डांस करने के मामले में स्टेशन मास्टर सुरेश कुमार के साथ ही वहां के कर्मचारी सत्यवीर सिंह ...और पढ़ें

इटावा (जेएनएन)। देश के सबसे व्यस्त रेलवे रूट नई दिल्ली-हावड़ा पर इटावा के उदी रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर महिला के साथ डांस में मस्त थे। मामला जब रेल मंत्री सुरेश प्रभु के पास पहुंचा तो तीन दिन में एक्शन हो गया।
महिला के साथ डांस करने के मामले में स्टेशन मास्टर सुरेश कुमार के साथ ही वहां के कर्मचारी सत्यवीर सिंह जाट को निलंबित कर दिया गया। त्वरित कार्रवाई रेल मंत्री के निर्देश पर की गई। रेलवे स्टेशन प्रांगण में डांस का मामला सात अगस्त का है।
इटावा जिले में उदी रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के कार्यालय में एक महिला के साथ डांस का वाडियो वायरल हुआ तो खलबली मच गई। रेल मंत्री सुरेश प्रभु तक मामला पहुंचा तो आनन-फानन में महिला के साथ डांस कर रहे स्टेशन मास्टर सुरेश कुमार के साथ प्वॉइंट्स मैन सत्यवीर जाट को संस्पेंड कर दिया है।
झांसी रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन मास्टर कार्यालय में महिला के साथ डांस रहे पाइंट्समैन का वीडियो वायरल हुआ है। यह बहुत ही शर्मनाक हरकत है। यहां पर ग्वालियर और आगरा की तरफ से 24 घंटे मालगाडिय़ां और ट्रेनें गुजरती हैं। कर्मचारियों के महिला के साथ डांस में मस्त रहने के कारण कोई भी रेल दुर्घटना हो सकती थी।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हाने के बाद रेलवे का हर अधिकारी, कर्मचारी अपने मोबाइल पर यह वीडियो देखता हुआ नजर आ रहा है। इसमें उदी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद पाइंट्समैन महिला के साथ नाचता दिख रहा है।
यह भी पढ़ें: सिपाहियों ने हजार रुपये न देने पर ट्रेन से फेंका, युवक गंभीर
महिला का हाथ पकड़कर पाइंट्समैन नाच रहा है और एक अन्य कर्मचारी उसका वीडियो बना रहा है। वीडियो में लाल साड़ी पहने हुए एक महिला किसी फिल्मी के गाने पर नाच रही है, फिर एक युवक उसका हाथ पकड़कर नाचने लगता है। वीडियो में पीछे से कई आवाजें आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: आजम खां ने कहा, गोरखपुर में बच्चों की मौत की सीबीआई जांच हो
यह वीडियो रेल मंत्री को ट्वीट होने के बाद खलबली मची। तब दिल्ली और झांसी से रेलवे अधिकारियों के फोन आना शुरू हो गए, वीडियो उदी का होने की पुष्टि होने के बाद स्टेशन मास्टर सुरेश कुमार और पाइंट्समैन सत्यवीर जाट को निलंबित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: हादसे के दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी कि मिसाल बनेगी : योगी आदित्यनाथ
उदी रेलवे स्टेशन पर तैनात पाइंट्मैसन सत्यवीर सिंह जाट का कहना है महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। वह कह रही थी कि उसके साथ डांस नहीं किया तो वह ट्रेन के आगे कूद जाएगी। वह छह अगस्त की रात स्टेशन पर आई थी, रात में वहां से ग्वालियर के लिए कोई ट्रेन नहीं होने के कारण उसे यहीं पर रोक लिया। अगले दिन सुबह परिवार के लोग उसे ले गए। उन्होंने कहा कि 7 अगस्त को सुबह डांस करके बड़ी गलती कर दी।
