विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिवपाल के धरने के समय पुलिस-पब्लिक आमने सामने, पथराव और तोड़फोड़

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sat, 10 Jun 2017 09:28 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 10 Jun 2017 10:47 PM (GMT+05:30)

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पुलिस उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर सैफई थाने में धरने पर बैठे । इसी दौरान ...और पढ़ें

शिवपाल के धरने के समय पुलिस-पब्लिक आमने सामने, पथराव और तोड़फोड़
शिवपाल के धरने के समय पुलिस-पब्लिक आमने सामने, पथराव और तोड़फोड़

इटावा (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव पुलिस उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर सैफई थाने में धरने पर बैठे । एक महीने पहले भी वैदपुरा थाने पर धरने पर बैठे चुके हैं। देर रात धरना खत्म होने पर सैफई थाने पर इलाकाई लोगों ने पथराव किया। हालात भांप पुलिस अफसर थाने के पीछे छिप गए। पुलिस की एक जीप भी तोड़ा गई। एक सिपाही घायल हुआ। उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी ले जाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक समेत कई अफसर मौके पर हालात का संभालने में जुट गए।

यह भी पढ़ें:राज्यपाल की रिपोर्टः सहारनपुर हिंसा से निपटने में नाकाम रहा प्रशासन

शिवपाल ने सैंफई इलाके में पुलिस पर वाहन चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिवपाल के समर्थक रात में जोरदार नारेबाजी करते देखे गए। पुलिस प्रशासनिक अफसर इटावा से सैफई पहुंचे और हालात संभालने की कोशिश की। बताते हैं कि मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम यादव के अलावा काफी लोग भी शिवपाल के धरने पर बैठे थे। सूचना के बाद सैफई थाने में भीड़ का पहुंचना शुरू हो गया। इसी में किसी ने थाने पर पथराव शुरू कर दिया। बताया गया है कि तब तक धरना खत्म हो चुका था।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेताओं के सहारनपुर प्रवेश पर प्रतिबंध, इमरान मसूद को दौड़ाया