विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी ने किया शादी से इनकार तो प्रेमिका ले आई बारात

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Thu, 22 Jun 2017 02:36 PM (IST)

महिला ने महिला थानाध्यक्ष से लेकर पुलिस अधीक्षक तक से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन उसको न्याय नहीं मिला।

प्रेमी ने किया शादी से इनकार तो प्रेमिका ले आई बारात
प्रेमी ने किया शादी से इनकार तो प्रेमिका ले आई बारात

देवरिया (जेएनएन)। देवरिया में एक किस्सा देखने में आया है जो लोगों की चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक प्रेमी ने कई वर्षों के संबंध के बाद अपनी प्रेमिका से शादी करने से मना कर दिया। इस पर प्रेमिका ने समाज की चिंता छोड़ खुद ही बारात लेकर प्रेमी के घर के लिए निकल गई।

देवरिया के भलुअनी निवासी सुलोचना नामक एक महिला से बरहज थाना क्षेत्र के चकरा उपाध्याय गांव निवासी ब्रजेश गुप्ता प्रेम करता था। तीन साल तक महिला के साथ भलुअनी कस्बा में किराए के मकान में रहा। अब उसने महिला को रखने से इनकार कर दिया है। महिला ने महिला थानाध्यक्ष से लेकर पुलिस अधीक्षक तक से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन उसको न्याय नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड का रिजल्ट देखकर बहुत घबराहट हो रही थी लेकिन...: मुख्यमंत्री

इसके बाद महिला ने प्रेमी के घर बरात ले जाने का एलान कर दिया। गुरुवार दोपहर महिला दर्जनों महिलाओं व पुरुष के साथ बकायदा भलुअनी से बैंड बाजा के साथ बरात लेकर प्रेमी के घर के लिए चल दी है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी लगी हुई है। प्रेमी के घर सुबह से ही पुलिस तैनात कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: बीटीसी (डीएलएड) में प्रवेश को लेकर मची मारामारी