विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड का कहर, एक और की मौत

By Edited By:
Published: Sun, 19 Jan 2014 11:30 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2014 11:31 PM (IST)

News Article Hero Image

चित्रकूट, जागरण संवाददाता : ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को सारा दिन जिले में धुंध छाई रही। दिनभर में चंद घंटा को सूर्य देव के दर्शन हुए। ठंड में एक बीमार वृद्ध की मौत हो गई।

बारिश व ओलावृष्टि के बाद लगातार दूसरे दिन बादल आसमान में छाए रहे जिससे सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। रविवार को अधिकतम पारा 14 डिग्री व न्यूनतम 4 डिग्री रिकार्ड किया गया। वैसे हवा बंद होने से लोगों को कुछ राहत रही। रविवार को जिला चिकित्सालय में एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया है कि शोभा सिंह पुरवा निवासी शिरोमणि यादव (62) पुत्र शिवनारायण दो तीन दिन से बीमार था। शनिवार को उसको ठंड लग गई और अचानक दस्त होने लगी। इस पर परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई। परिजनों से इसकी सूचना प्रशासन व पुलिस को दी। जिस पर वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। तहसीलदार बीडी गुप्ता ने बताया कि परिजनों के कहने पर उन्होंने मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि वृद्ध की मौत कैसे हुई है।

बांटे कंबल

चित्रकूट : जमाते इस्लामे हिंद ने रविवार को पुरानी बाजार में बैठक की। जिसमें सामाजिक कुरीतियों को लेकर चर्चा की गई। सभी से जाति धर्म को छोड़कर गरीबों की सेवा को प्राथमिकता देने की अपील की गई। डा. रफीक सिद्दीकी, अमित कुमार शुक्ला, सुनील पांडेय, मो. सकूर, अतहर हुसैन, जावेद, संतोषानंद महाराज आदि ने गरीबों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल वितरित किए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।