विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से अधेड़ व महिला की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 23 Jan 2014 10:39 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2014 10:40 PM (IST)

News Article Hero Image

चंदौली : भीषण ठंड के दौरा के बाद धूप की लुकाछिपी से मौसम का मिजाज बदला सा है। इस मौसम में तेजी से बढ़े ठंड ने जिले में एक अधेड़ व एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौत हो गई।

सकलडीहा संवाददाता के अनुसार कस्बा अंतर्गत सिरहूपुर गांव निवासी जयराम राजभर (55) की बुधवार की रात ठंड लगने से मौत हो गई। दरअसल जयराम के पेट में शाम को अचानक तेज दर्द उठा तो परिजनों ने आनन फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

ताराजीवनपुर संवाददाता के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के सराय गांव में गुरुवार की सुबह ठंड से 38 वर्षीय गुडि़या देवी की मौत हो गई। वह मजदूरी कर अपना तथा अपने बच्चों का भरण पोषण करती थीं। काफी दिनों से वह अपने मायके में ही रह रही थी। उसके छोटे-छोटे तीन बच्चे है। प्रतिदिन की तरह गुरुवार की सुबह वह खाना बना रही थी। उसी समय उसके पेट में तेज दर्द उठा जिसका घरेलू उपचार किया गया। इसके बाद भी स्थिति सुधरती न देख परिजन उसे पास के ही एक निजी चिकित्सालय में ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने उक्त महिला के बच्चों के भरण पोषण के लिए जिला प्रशासन से आगे आकर मदद करने की बात कही।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर