विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुलंदशहर में महिला ने किया ऐलान, तीन तलाक खत्म न हुआ तो बनेंगे हिंदू

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Fri, 14 Apr 2017 12:46 PM (IST)

बुलंदशहर जिले में एक मुस्लिम विवाहिता इस कदर टूट चुकी है कि उसने ऐलान कर दिया कि यदि तीन तलाक प्रथा खत्म नहीं हुई तो वो हिंदू धर्म अपना लेगी।

बुलंदशहर में महिला ने किया ऐलान, तीन तलाक खत्म न हुआ तो बनेंगे हिंदू
बुलंदशहर में महिला ने किया ऐलान, तीन तलाक खत्म न हुआ तो बनेंगे हिंदू

बुलंदशहर (जागरण संवाददाता)। देश में तीन तलाक को लेकर चल रही बहस के बीच आए दिन विरोध के स्वर मुखर हो रहे हैं। हाल ही में बागपत जिले में कोर्ट मैरिज करने वाली एक मुस्लिम युवती ने धर्मपरिवर्तन की वजह तीन तलाक बताया था। अब बुलंदशहर जिले में शौहर के तीन बार तलाक बोलने से एक विवाहिता इस कदर टूट चुकी है कि उसने दुखी मन से ऐलान कर दिया कि यदि मोदी सरकार ने तीन तलाक की प्रथा खत्म नहीं की तो वो और उसके परिजन हिंदू धर्म अपना लेंगे। साथ ही ससुराल के बाहर आत्मदाह भी करेंगे।

चोला चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी सबा (काल्पनिक नाम) का निकाह वर्ष 2012 में अलीगढ़ जिले के एक गांव निवासी नदीम (काल्पनिक नाम) से हुआ था। सबा के पिता ने बताया कि उसने अपनी जमीन बेचकर शादी में 30 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसकी बेटी का उत्पीड़न करने लगे। इस दौरान मांग करने पर 10 लाख रुपये और दिए। बावजूद इसके उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। आरोप है कि ससुराल वालों ने डेढ़ साल पहले सबा को उसके मायके में छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: मुस्लिम महिलाएं हिंदू धर्म स्वीकार करें, हम न्याय दिलाएंगेः हिंदू महासभा

सबा के पिता ने बताया कि दामाद की दूसरी शादी की योजना की भनक लगने पर गत 11 अप्रैल को वह बेटी को लेकर उसके ससुराल पहुंचे। ससुरालियों ने मकान का गेट बंद कर लिया और दामाद ने छत पर खड़े होकर तीन बार तलाक बोल दिया। इस दौरान समाज के किसी व्यक्ति ने उनकी मदद नहीं की। दूसरे समुदाय के लोगों की मदद से वह किसी तरह अपने घर पहुंच सके। पीड़िता सबा ने यह भी कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर तीन तलाक खत्म करने की गुहार लगाएगी।

यह भी पढ़ें: तलाक पीडि़त मुस्लिम महिलाओं ने दीं हवन में आहुतियां