विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईद-उल-अजहा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

By Edited By:
Published: Sun, 11 Sep 2016 08:50 PM (IST)

बुलंदशहर : संभावित 13 सितंबर को ईद-उल-अजहा जनपद भर में धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों पर शुरु हो

News Article Hero Image

बुलंदशहर : संभावित 13 सितंबर को ईद-उल-अजहा जनपद भर में धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों पर शुरु हो गई हैं। इसके लिए पुलिस व प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। रविवार को डीएम व एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर में बैठक कर ईद पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों से भी साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया।

रविवार को पुलिस लाइन में ईद-उल-अजहा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम-एसएसपी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम आंजनेय कुमार ¨सह ने कहा कि त्योहार पर आपसी सौहा‌र्द्र की भावना को कायम करने के लिए नागरिकों को अपना योगदान देना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि त्योहार आदि पर बच्चों के बीच हुए झगड़ों को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। बल्कि उन्हें वहीं निपटा देना उचित होगा। इस दौरान बिजली, पानी आदि व्यवस्थाओं की भी समुचित व्यवस्था कराई जाए। त्यौहार पर अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। अगर कोई संदेहास्पद वस्तु दिखाई दे या फिर कोई माहौल को खराब करने की कोशिश करे तो तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी जाए। वहीं एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने कहा कि त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया जा रहा है। किसी भी हालत में शहर की आबो हवा को खराब नहीं होने दिया जाएगा। मस्जिदों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अर¨वद कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट समेत सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी व थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।