विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिजनौर में दारोगा का सिर काटने के मामले में हिरासत में पांच खनन माफिया

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sat, 01 Jul 2017 08:30 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jul 2017 08:12 AM (IST)

बिजनौर के बालावाली चौकी इंचार्ज सहजोर सिंह मलिक की हत्या में एसटीएफ टीम ने पांच खनन माफिया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

बिजनौर में दारोगा का सिर काटने के मामले में हिरासत में पांच खनन माफिया
बिजनौर में दारोगा का सिर काटने के मामले में हिरासत में पांच खनन माफिया

बिजनौर (जेएनएन)। बालावाली चौकी इंचार्ज सहजोर सिंह मलिक की हत्या में पुलिस चौबीस घंटे बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। अलबत्ता, हत्याकांड की जांच के लिए एसटीएफ नोएडा और बरेली की टीम को भी लगा दिया गया है। शनिवार को एसटीएफ ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। पांच खनन माफिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस लाइन में अंतिम विदाई के बाद दारोगा का शव परिजन गृह जनपद शामली ले गए। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें: जीएसटी आर्थिक समानता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

बताया गया है कि मंडावर क्षेत्र की बालावाली चौकी के इंचार्ज सहजोर सिंह मलिक की  धारदार हथियारों से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उनकी सर्विस पिस्टल भी लूट ली थी। घटना की सूचना पर देर रात एडीजी जोन ब्रजराज मीणा व डीआइजी ओंकार सिंह बिजनौर पहुंचे। एसपी ने दोनों एडिशनल एसपी, तीन सीओ और पांच थानेदारों की टीम गठित की है। पुलिस ने दबिश देकर खनन से जुड़े पांच लोगों को उठाया। एक पूर्व सैनिक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की जांच दारोगा की निजी रंजिश को भी लेकर चल रही है। मामला लखनऊ तक पहुंचने के बाद हत्याकांड के पर्दाफाश के लिए एसटीएफ को भी लगाया गया है। नोएडा एसटीएफ यूनिट के एडीशनल एसपी आलोक प्रियदर्शी अपनी टीम के साथ बिजनौर में डेरा डाले हैं। 

यह भी पढ़ें: अपना तबादला खुद कर सकेंगे शिक्षक : दिनेश