विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज सामूहिक सूर्य नमस्कार करेंगे छात्र

By Edited By:
Published: Sun, 17 Feb 2013 10:09 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2013 10:10 PM (IST)

News Article Hero Image

बिजनौर : स्वामी विवेकानंद सार्ध शती कार्यक्रम के तहत सोमवार को सुबह नौ बजे नेहरू स्टेडियम में सूर्य नमस्कार यज्ञ का आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि सार्ध शती आयोजन समिति के क्षेत्रीय संयोजक रणवीर सिंह होंगे।

स्वामी विवेकानंद सार्ध समिति आयोजन समिति के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद के 150वीं जयंती के मौके पर 10 से 17 फरवरी तक योग शिक्षकों ने विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार सिखाने का काम किया। समिति के प्रवक्ता प्रशांत महर्षि ने बताया कि सोमवार को सुबह नौ बजे इन सभी विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा आठ से 12 तक अध्यनरत छात्र-छात्रा नेहरू स्टेडियम में सूर्य नमस्कार यज्ञ में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान पांच सूर्य नमस्कार कराए जाएंगे। यज्ञ का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पुष्पार्जन द्वारा होगा। वक्ता स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालेंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर