यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड का कहर जारी, दो की मौत

ऊंज (भदोही): हाड़कंपाऊ ठंड का कहर जारी है। इसकी गिरफ्त में आने से गुरुवार को और दो लोगों की मौत हो गई। अब तक मरने वालों की संख्या दो दर्जन के पार पहुंच गई है।
जिले में ठंड से मरने वालों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। अब तक यह संख्या दो दर्जन के पार पहुंच चुकी है। बावजूद इसके जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। पिछले एक पखवारे से कड़ाके की ठंड ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीच में दो दिन तो दोपहर बाद भगवान का भाष्कर का दर्शन हो जा रहा था। गुरुवार को एक बार फिर दोपहर बाद मौसम ने करवट बदल दी। वहीं बारिश के बाद वैसे भी हाड़ हिलाने वाली ठंड जिंदगी निगल रही है। कोइरौना क्षेत्र के सेमराध निवासी शिव राज सिंह शौच के लिए गए थे। इस बीच ठंड लगने से पेट में अचानक दर्द होने लगा। परिवार के लोग कुछ समझ पाते कि उनकी मौत हो गई। इसी तरह दरवांसी गांव में मुरली बिंद अपने घर के पास ही काम कर रहे थे कि ठंड लग गई। परिवार के लोग घरेलू उपचार कर रहे थे कि अचानक सांस थम सी गई। इससे परिवार के लोगों में कोहराम मचा रहा।
----------
नहीं दिख रहा अलाव
ज्ञानपुर (भदोही): कड़ाके की ठंड जारी है लेकिन जिले भर में अलाव कहीं दिख नहीं रहा है। दावे तो बड़े-बड़े किए जा रही हैं लेकिन हकीकत बिल्कुल अलग है। इधर, आलम यह है कि दो दिन सूरज के दर्शन हुए लगा राहत मिलने वाली है कि एक बार फिर मौसम बदराया रहा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
