यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड से युवती की मौत

ऊंज (भदोही) : कड़ाके की ठंड ने आम लोगों पर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को रोही के मोहनपुर में एक युवती की मौत हो गई। इस प्रकार जिले में ठंड से मारने वालों की संख्या डेढ़ दर्जन के पार पहुंच गई।
गांव निवासी छांगुर लाल श्रीवास्तव की पुत्री नन्हकी देवी शौच के लिए गई थी। इस बीच उसके पेट में अचानक दर्द उठने लगा। परिवार के लोग कुछ समझ पाते कि उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
