विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे पात्र

By Edited By:
Published: Thu, 05 Dec 2013 10:32 AM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2013 10:34 AM (IST)

News Article Hero Image

भदोही : ग्राम अधिकार जनचेतना यात्रा बुधवार को जनपद पहुंची। इस दौरान चौरी क्षेत्र के सरबतखानी, ममहर, दरुनहां में बैठक कर जनसमस्याओं का जायजा लिया गया।

एकता परिषद राष्ट्रीय समिति के सदस्य द्विजेंद्र विश्वात्मा ने कहा कि आजादी के 65 वर्ष बाद भी जो सरकार पात्रों का बीपीएल कार्ड नहीं बना सकी वह देश से गरीबी क्या दूर करेगी। कहा कि सरकार की लगभग सभी योजनाएं व कार्यक्रम बीपीएल सूची के आधार पर संचालित किए जाते हैं। बावजूद इसके पात्रों के बीपीएल कार्ड नहीं बनाए जा सके। जिसके चलते आवास, स्मार्ट कार्ड, राशन, मनरेगा जैसी योजनाओं के लाभ से लोग वंचित हो रहे हैं।

इससे पूर्व जनपद में यात्रा के प्रवेश करते ही लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर चंद्रदेव वनवासी, जंगबहादुर वनवासी, मुरलीधर निषाद, कमलेश यादव, सोमारू वनवासी, रामसजीवन गौतम, चंद्रपाल गौतम, रामशिरोमणि गौतम प्रमुख रूप से रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर