विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लेखाकार को मुख्यालय से संबद्ध करने का निर्देश

By Edited By:
Published: Sat, 21 Sep 2013 11:53 PM (IST)

News Article Hero Image

ज्ञानपुर (भदोही) : महात्मागांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय पूरे तेवर में हैं। शनिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित डीघ विकास खंड की बैठक में प्रधानों की शिकायत पर लेखाकार को मुख्यालय से संबद्ध करने तथा ग्राम पंचायत अधिकारी की जांच कराने का निर्देश दिया है। चेतावनी दी है कि एक लाख से कम काम कराने वाले प्रधानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी इन दिनों मनरेगा में कराए जा रहे कार्यो की ब्लाक वार समीक्षा करने में लगे हुए हैं। विकास खंड डीघ की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने प्रधानों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लेखाकार राजेन्द्र यादव को मुख्यालय से संबद्ध करने का निर्देश दिया है। साथ ही जांच में सत्यता पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है। ग्राम प्रधान डीघ की शिकायत पर ग्राम पंचायत अधिकारी अजय कुमार पांडेय को हटाकर दूसरे वीडीओ को डीघ का चार्ज दिए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने एक लाख रुपये से कम खर्च करने वाले ग्राम प्रधान एवं सचिवों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास चतुर्वेदी ने प्रधानों की समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी इन्द्रदेव द्विवेदी, परियोजना निदेशक दिनेश चंद, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव आदि थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।